परवरिश
- English
- हिंदी
माता-पिता या बच्चों की देखभालकर्ता होना अपने आप में जीवन का सबसे बेहतरीन अनुभव होता है, जो किसी पुरूस्कार से कम नहीं है।
हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चों को सबसे बेहतरीन मिले, लेकिन माता-पिता बनना हमेशा आसान नहीं होता।
इसीलिए यूनिसेफ इंडिया आपकी पेरेंटिंग को बेहतरीन बनाने के लिए दुनियाभर के विशेषज्ञों को एक मंच पर लेकर आया है, ताकि आपको अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उपयोगी टिप्स मिल सकें।
हमारे विशेषज्ञ देंगे आपको फैक्ट पर आधारित ऐसी जानकारी, जिस पर आप भरोसा कर सको और अपना सको। इससे आपके बच्चे को जीवन की बेहतरीन शुरूआत देने में मदद मिलेगी!
मुझे इसमें रुचि है...
जीवन कौशल
स्पॉटलाइट
विकास के मील के पत्थर
आपको अपने बढ़ते बच्चे के बारे में ये जानना जरूरी है।
ईसीडी पेरेंटिंग
एक बच्चे के जीवन के शुरुआती साल, उनके बढ़ने और विकास की नींव रखते हैं। मस्तिष्क का शुरुआती विकास तय करता है कि आपका बच्चा कैसे सोचेगा, सीखेगा और व्यवहार करेगा और लंबे समय में अपने जीवन में कामयाब होने की काबिलियत तय करता है।
ईसीडी के बारे में सब कुछ जानने के लिए
और पढ़ें...
मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण
माता-पिता अपने बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम रोल अदा करते हैं। माता-पिता की पोषण और प्यार भरी देखभाल ही बच्चों के मजबूत भविष्य की नींव रखती है। जिससे आगे चलकर आपके बच्चों को खुशहाल भविष्य मिलता है।
मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में सब कुछ जानने के लिए
और पढ़ें...
खेलना हर बच्चे का अधिकार
खेलना कोई महंगा या विलासिता का सौदा नहीं है – बल्कि यह तो बच्चों को सिखाने का तरीका है, जो उनके मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है। आपको अपने बच्चों को खेलने के लिए महंगे खिलौने या गैजेट देने जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें प्यार, समय और थोड़ा ध्यान दें, जो बिल्कुल निशुल्क है।
खेल-प्यार और सीखने के बारे में सब कुछ जानने के लिए
और पढ़ें...
जीवन कौशल
जीवन कौशल विकसित करने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ ने संयुक्त रूप से लाइफ स्किल्स मॉड्यूल तैयार किये। इन क्रिकेट मॉड्यूल के लिए लड़के-लड़कियों के मजेदार बातचीत के जरिए जीवन कौशल और लैंगिक समानता की ओर ध्यान खींचते हैं।
जीवन कौशल के बारे में सब कुछ जाने के लिए
और पढ़ें...
सकारात्मक पालन-पोषण
सकारात्मक पालन-पोषण बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वह खुलकर अपने विचारों और भावनाओं को जाहिर कर पाते है।
सकारात्मक पेरेंटिंग के बारे में सब कुछ जाने के लिए
और पढ़ें...