हमारे बारे में

यूनिसेफ देशभर में बाल-अधिकारों को प्रोत्साहित एवं संरक्षित करने के लिए कार्य करता है। हम पिछले 70 वर्षों से भारत में बच्चों एवं उनके परिवार का जीवन सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं।

Family from Aurangabad
UNICEF

भारत में सभी जगह एवं सभी बच्चों तक विकास पहुँचाने की इस असाधारण यात्रा में यूनिसेफ सरकार का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

हमारा उद्देश्य भारत में जन्म लेने वाले हर बच्चे को जीवन में अच्छी शुरूआत देना, तरक्की करने और अपनी क्षमता का पुरा विकास करने में सक्षम बनाना है। इसके लिए हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी तकनीकी योग्यता का इस्तेमाल करते हुए चुनौतियों का समाधान करते हैं।

हम भारत में पिछले 75 वर्षों से हैं। यूनिसेफ की मुख्य ताकत साक्ष्य आधारित तकनीकी योग्यता है जिसके द्वारा हम नीतिगत कार्रवाई का निष्पादन करते हैं और साथ ही अपने सहयोगियों की क्षमता का विकास भी करते हैं। 

17 राज्यों में 450 स्टाफ (कार्यकर्ताओं) के साथ हम भारत के लगभग 90 प्रतिशत बच्चों तक पहुँचते हैं – जो कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की सभी संस्थाओं में सबसे ज्यादा है। हम देश के सबसे कमजोर बच्चों तक पहुँचते हैं।

यूनिसेफ में हमारा मानना है कि सभी बच्चों को जीवित रहने, आगे बढ़ने, फलने-फूलने और अपनी क्षमता का विकास करने का  पूरा अधिकार है – ताकि एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो सके।

यूनिसेफ विश्वभर में अनेक दुर्गम स्थानों पर काम करता है जिससे वो संसार के सबसे कमजोर और वंचित बच्चों तक पहुँच सके। हम 190 देशों और क्षेत्रों में, हर बच्चे के लिए हर जगह काम करते हैं, ताकि सभी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाई जा सके।

यूनिसेफ इंडिया भारत में सभी बच्चों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता, शिक्षा और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में बने रहने और आगे बढ़ने के लिए विभिन्न व्यवसायों या लोगों के व्यक्तिगत वित्तीय सहयोग पर निर्भर करता है | इस लिंक पर जा कर सभी बच्चों के जीवन एवं तरक्की के लिए हमें सहयोग करें।

हमारा इतिहास

In 1985 in India, an elderly couple from the nomadic Banjari tribe sits smiling with their grandchildren in a dwelling near the south-central city of Hyderabad, capital of the state of Andhra Pradesh.
UNICEF/UNI124761/Isaac In 1985 in India, an elderly couple from the nomadic Banjari tribe sits smiling with their grandchildren in a dwelling near the south-central city of Hyderabad, capital of the state of Andhra Pradesh.

भारत और यूनिसेफ दोनों को वर्ष 2021 में 75 वर्ष पूरे हो गए।

हमारा सपना हर बच्चे को स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली मुहैया कराना है। पिछले 75 वर्षों से यूनिसेफ भारत के साथ अपनी साझेदारी का जश्न मनाता है।

यूनिसेफ ने भारत में ऐसी मजबूत नींव रखी, जिसमें बच्चों और उनके स्वास्थ्य का पोषण हो सके।

संगठन ने 1949 में तीन स्टाफ सदस्यों के साथ भारत में अपना काम शुरू किया और तीन साल बाद दिल्ली में एक कार्यालय स्थापित किया। वर्तमान में, यह 16 राज्यों में भारत के बच्चों के अधिकारों की हिमायत करता है।

हम कहाँ काम करते हैं?

On 09 June 2023, Anita Purti, an Accredited Social Health Activist (ASHA) known as a Sahiya, centre, along with ANMs (auxiliary nurses and midwives) Ranjita Kumari Nayar, left, and Marina Anna Lakda, right, cross Kaloo river on their way to visit the house of a child who has recovered from measles in Bada Jamda, West Singhbhum, Jharkhand, India.
UNICEF On 09 June 2023, Anita Purti, an Accredited Social Health Activist (ASHA) known as a Sahiya, centre, along with ANMs (auxiliary nurses and midwives) Ranjita Kumari Nayar, left, and Marina Anna Lakda, right, cross Kaloo river on their way to visit the house of a child who has recovered from measles in Bada Jamda, West Singhbhum, Jharkhand, India.

देश भर में हमारी उपस्थिति और प्रगति का पता लगाएं जहां हम हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

अभी भी खोज रहें हैं?

magnifying glass
UNICEF

यूनिसेफ इंडिया के बारे में अक्‍सर पूछे जाने वाले सवालों में अपना जवाब खोजें।