स्वस्थ तन और मन के लिए उम्र के हर पड़ाव पर मायने रखता है पोषण

पोषण और स्वास्थ्य का अटूट संबंध-आज का स्वास्थ्य कल की खुशहाली बनेगा

UNICEF
For Every Child, Nutrition
UNICEF
28 अगस्त 2025

पोषण जरूरी है — हमारे जीवन की कहानी हमारे खाने की पहली बूंद से ही बननी शुरू हो जाती है। अच्छा पोषण केवल पेट भरने के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य को मज़बूत बनाने के लिए है। सही मात्रा में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व मज़बूत शरीर, तेज़ दिमाग और दृढ़ आत्मबल का निर्माण करते हैं।

शिशु अवस्था में, चाहे वह स्तनपान हो या फ़ॉर्मूला दूध, हर एक घूंट जीवन भर की सेहत की नींव रखता है। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, संतुलित आहार उन्हें सीखने, खेलने और बड़े सपने देखने की शक्ति देता है। यह कक्षा में ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, खेल के मैदान में ऊर्जा देता है और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखता है।

"पहले ही कौर से हम अपने स्वास्थ्य की कहानी लिखते हैं — हर भोजन एक ऐसा चुनाव है जो हमारे शरीर, मन और भविष्य को आकार देता है।"

Embedded video follows
UNICEF Logo Launch

लेकिन भोजन सिर्फ थाली में परोसे खाने तक सीमित नहीं है—यह विविधता और चुनाव की बात है। रोज़मर्रा के भोजन से लेकर सामुदायिक खाद्य प्रणालियों तक, पोषण की विविधता अच्छे स्वास्थ्य की नींव बनकर उभर रही है।

मुख्य अनाज और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर आधारित आहार अदृश्य कमियां छोड़ सकता है, जिससे कुपोषण, मोटापा और गैर-संचारी रोग बढ़ते हैं। इसके विपरीत, फलों, सब्ज़ियों, दालों, अनाज और पशु-आधारित खाद्य पदार्थों से भरपूर विविध आहार हर उम्र में मज़बूती, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समानता को बढ़ावा देता है।

यहीं पर “रेनबो डाइट” का सरल लेकिन प्रभावी विचार सामने आता है: थाली में अलग-अलग रंग शामिल करें, और शरीर को स्वाभाविक रूप से पोषक तत्वों की पूरी श्रृंखला मिलती है। यूनिसेफ़ इंडिया की एडवोकेसी फ़ॉर हेल्दी डाइट्स श्रृंखला की पाँचवीं ब्रीफ़ बताती है कि आहार में विविधता लाने के लिए सिर्फ़ जागरूकता ही नहीं, बल्कि ठोस कदम भी ज़रूरी हैं।

इसके लिए ज़रूरी है कि हम क़ीमत, उपलब्धता, सांस्कृतिक पसंद, लैंगिक मान्यताओं और बदलते खाद्य माहौल जैसी चुनौतियों से निपटें। परिवारों और स्कूलों से लेकर नीतिनिर्माताओं और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं तक—हर किसी की भूमिका है ऐसे खाद्य तंत्र बनाने में जो सिर्फ़ कैलोरी नहीं, बल्कि सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण को महत्व दें।

अगर हम शुरुआत से ही स्वस्थ भोजन में निवेश करते हैं, तो हम सिर्फ बीमारियों को नहीं रोकते—बल्कि बच्चों की पूरी क्षमता को विकसित करते हैं। अच्छा पोषण बच्चों की नींव तैयार करके उन्हें आत्मविश्वासी किशोर और सक्षम वयस्क बनाता है। जो जीवन में सफल होने, लक्ष्य हासिल करने और लीडरशिप करने के लिए तैयार होते हैं। क्योंकि हम आज के पोषण से आने वाले कल को आकार देते हैं।

स्वस्थ आहार के बारे में वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Embedded video follows
Embedded video follows
Embedded video follows
Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Healthy Futures

एक स्वस्थ कल के लिए क्या करें
स्मार्ट बने लेबल पढ़ें-और सही भोजन का चुनाव करें!
 

हो रंग-बिरंगी थाली
पौष्टिक और सेहतवाली!

Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Sehatwali Thali
Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Sehatwali Thali

हमारी थाली में है सब्जियां, फल, दालें, अनाज और ढ़ेर सारा पोषण
और आपकी थाली में क्या है?

रोजाना किस प्रकार का खाना सेहत के लिए आवश्यक है ?

फल और सब्ज़ियां                      दूध और दही

दालें, अंडे और मांसाहारी भोजन   मेवे और बीज

अनाज और मोटा अनाज/मिलेटस  वसा और तेल

 

 

 

Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Daily Diets