स्तनपान के फायदे

शिशु के लिए संपूर्ण पोषण और नेचुरल वैक्सीन होता है मां का दूध

UNICEF
Breastmilk Benefits
UNICEF
02 अगस्त 2025

शिशु के जन्म का पहला घंटा, बच्चे के पोषण, विकास और वृद्धि का स्वर्णिम समय होता है।

स्तनपान सिर्फ शिशु का भोजन ही नहीं, ये बीमारियों से लड़ने के लिए शक्तिशाली नैचुरल वैक्सीन है।

मां के दूध में बच्चे के दिमागी विकास के लिए अहम पोषक तत्व होते है।

आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर माँ का दूध पहले छह महीने तक बच्चे के लिए संपूर्ण आहार होता है।

Pramila feeds her son Tikesh (3 months) Location: Kanthi Village, Ambikapur, Chhattisgarh, India
UNICEF/UNI533521/Panjwani Pramila feeds her son Tikesh (3 months) Location: Kanthi Village, Ambikapur, Chhattisgarh, India

कोलोस्ट्रम (पहला गाढ़ा पीला दूध) शिशु की पहली नैचुरल वैक्सीन है, यह शिशु को बीमारियों से बचाता है!

जन्म के शुरूआती क्षणों में शिशु को दूध पिलाने से सफल स्तनपान की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि जन्म के तुरंत बाद शिशु अलर्ट, और सीखने को तैयार होते हैं। उनकी सजगता बेहतर होती है।

Seema Bai, 21 years old mother breast feeding her 2 months old baby boy Yash.
UNICEF/UNI95073/Pirozzi Seema Bai, 21 years old mother breast feeding her 2 months old baby boy Yash.

स्किन-टू-स्किन कॉन्टेक्ट शिशु के शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और उन्हें लाभकारी बैक्टीरिया के संपर्क में लाता है। जो शिशुओं के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।