आरंभ -जीवन की आनंदमयी शुरुआत

नन्हें कदमों को सहारा देने के लिए संपूर्ण पोषण, शुरूआती शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य आनंदमयी शुरूआत का प्रतीक बना महाराष्ट्र का आरंभ प्रोग्राम

By Idhries Ahmad, Communication Specialist, UNICEF
A toddler joyfully throws paper confetti as parents and an Anganwadi worker laugh and clap together during an early childhood stimulation session at an ICDS centre in Maharashtra.
UNICEF
15 मई 2025

बच्चे के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए जन्म के बाद शुरूआती 1000 दिन बेहद जरूरी होते हैं। ये उनके भविष्य के विकास और कल्याण का आधार होते हैं। प्यार, देखभाल, लालन-पालन, परवरिश और सहयोग बच्चे के शुरुआती विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यूनिसेफ का आरंभ कार्यक्रम महाराष्ट्र में बच्चों के जीवन के इन्हीं शुरुआती आनंदमयी पलों के लिए प्रयासरत है। जीवन के शुरुआती पल महत्वपूर्ण होते हैं, इसीलिए सही भोजन, प्रोत्साहन और देखभाल – या खाना, खेलना, प्यार के जरिये पहले 1000 दिनों में बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 

यूनिसेफ और औरंगाबाद तथा यवतमाल स्थित महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एमजीआईएमएस) के सहयोग द्वारा शुरू किया गया 'आरंभ कार्यक्रम' अब महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एक प्रमुख पहल बन चुका है।

The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.
UNICEF The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.

विकास के लिाए महत्वपूर्ण शुरूआती 1000 दिन

आरंभ कार्यक्रम के जरिए यूनिसेफ बच्चों के जीवन के शुरूआती 1000 दिनों पर फोकस करता है। जिनमें पोषण के अलावा प्रोत्साहन, देखभाल, खाना, खेलना और प्यार भी जरुरी होता है। 

अभिभावकों और देखभालकर्ताओं को बच्चों के शुरूआती पलों में उनका प्रोत्साहन करना चाहिए। उनसे बातें करना, उनके साथ खेलना, उनकी मुवमेंट पर प्रतिक्रिया देना आदि शामिल हैं। इनके जरिए आप अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। 

Embedded video follows
UNICEF The Aarambh programme in Maharashtra signifies the early beginnings of life—the crucial first steps through early learning, nutrition, play, and health support.

यूनिसेफ पोषण विशेषज्ञ राजलक्ष्मी नायर ने बताया कि, "सभी जगह बच्चों को अपने जीवन की स्वस्थ शुरुआत और अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार विकास का मौका मिलने का हक है।

इस पहल ने ‘आपके बच्चा कितना कुपोषित है’ वाक्यांश को बदलकर ‘आपका बच्चा कितना अच्छा कर रहा है’ कर दिया। यही हमारे लिए सकारात्मक दिशा में बढ़ाया गया पहला कदम और सबसे बड़ा परिवर्तन है। 

राजलक्ष्मी ने आगे बताया कि, “आरंभ कार्यक्रम का नजरिया अभिभावकों की अपने बच्चों की परवरिश और उचित पोषण देने की अकांक्षाओं को नतीजा है। 

ताकि, हर बच्चे को बेहतर शुरूआत मिल सके। आरंभ अभिभावकों को अपने बच्चों की अच्छी देखभाल करना और उनसे बातचीत करने के सरल तरीके सिखाता है, जिससे उनकी जरुरतों को पहचाना जा सके।”

आरंभ कार्यक्रम का आधार बनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.
UNICEF The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.

117000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 2850 पर्यवेक्षकों ने अपने मजबूत कंधों पर आरंभ कार्यक्रम के नेटवर्क को चलाने और घर-घर जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। यह नियमित रूप से घर-घर जाकर माता-पिता से मिलते हैं। 

इसे पालख सभा या मासिक पालख मेला (माता-पिता मेला) भी कहा जाता है। अभिभावकों को इन मीटिंग्स में बच्चों के साथ खेल और बातचीत के जरिए भावनात्मक संबंध जोड़ने पर जोर दिया जाता है। 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीतल करमाकर कहती हैं, “हम अभिभावकों को उनके बच्चों से जोड़ने के लिए खेलों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें समझाते हैं कि प्रत्येक खेल किस प्रकार बच्चे के दिमाग को विकसित करता है। 

जैसे कि चम्मच से कटोरे को टैप करना, शारीरिक कौशल का निर्माण करती हैं, जबकि ग्रुप में खेलने से बच्चे में भावनात्मक और सामाजिक विकास विकसित होता हैं।”

 खेलों से बच्चों में हैरान करने वाले बदलाव आए हैं।” जैसे, “जैसे मितांशु जब हमारे पास आने लगा तो वह बिल्कुल शांत और अकेला रहने वाला बच्चा था। 

लेकिन, अब वह हमारे पास बुलाने पर एनर्जी से जवाब देता है और दौड़कर पास चला आता है। आंगनवाड़ी केंद्र और पालक सभाओं में उनके आते ही मानो खुशियाँ बिखर जाती हैं। अब मितांशु दूसरे बच्चों के साथ पूरे आत्मविश्वास से खेलता है।”

The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.
UNICEF The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.

“मितांशु बिल्कुल शांत और अकेला रहने वाला बच्चा था। आंगनवाड़ी केंद्र और पालक सभाओं में भाग लेने से वह एक्टिव हुआ है। अब मितांशु खुश और आत्मविश्वासी हो गया है, वह बुलाने पर एनर्जी से जवाब देता हे और दूसरे बच्चों के साथ खेलने भी लगा है।”

शीतल, मितांशु की मां

पालक मेला और पालक सभाएं – बच्चों के लिए समुदायों और परिवारों को कर रहे एकजुट

The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.
UNICEF The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.

आरंभ अभियान पालक मेला और पालक सभाओं जैसे आयोजनों के जरिए अभिभावकों और समुदायों को एक साथ लेकर आया। जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने अपनी नॉलेज अभिभावकों के साथ साझा की। अभिभावकों ने भी एक दूसरे का समर्थन किया। 

ये सभाएं अभिभावकों के बीच एक लहर की तरह बहती चली गई, जिसने उन्हें खेल, स्नेह, परवरिश, आपसी संचार और पोषण की बेहतरीन जानकारी एक-दूसरे के साथ बांटने का काम किया और सभी को दूसरों से प्रोत्साहन भी मिला।

आरंभ ने सभी परिवारों को सभाओं के जरिए एकजुट करके पालन-पोषण को सामूहिक जिम्मेदारी बना दिया। और एक ऐसा वातावरण सुनिश्चित किया जिसमें बच्चों को जीवन के शुरूआती 1000 दिनों में बेहतरीन पालन-पोषण के साथ इमोशनल, सोशल और बौद्धिक विकास में सबकी सहायता मिले।

यूनिसेफ ने सरकार और एमजीआईएमएस की साझेदारी ने बढ़ाई सामुदायिक कार्रवाई

Ashish, kissing his newborn daughter’s forehead
UNICEF Ashish, kissing his newborn daughter’s forehead

यूनिसेफ के सहयोगी एमजीआईएमएस वर्धा ने इस कार्यक्रम को शुरू करने और राज्य स्तर पर इसे फैलाने में अहम भूमिका निभाई। औरंगाबाद और यवतमाल जिलों में पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू किए गये इस आरंभ प्रोजेक्ट ने बच्चों के पोषण में बैंचमॉर्क सुधार करके फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह जगाया, जिससे उनकी भागीदारी बढ़ी।

एमजीआईएमएस सेवाग्राम में सामुदायिक चिकित्सा के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. सुबोध एस. गुप्ता कहते हैं कि, "प्रारंभिक शिक्षा सबसे अच्छी पहल है। आरंभ ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए प्रोत्साहन, देखभाल और पोषण की शुरुआत करते हुए एक नया दिशा दी है।" 

डॉ. सुबोध एस. गुप्ता ने कहा, "इस साझेदारी के परिणामों की बदौलत ही सरकार की रणनीति को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में मदद मिली।"

बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता रहे पिता

Swapnil Tamgadge, along with his wife Disha, feeds their eight months old son Shorya, at their house, in Warud village, in the District of Amravati, Maharashtra , India, 22 October 2024.
UNICEF Swapnil Tamgadge, along with his wife Disha, feeds their eight months old son Shorya, at their house, in Warud village, in the District of Amravati, Maharashtra , India, 22 October 2024.

आरंभ बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए शुरूआती वर्षों में उनके पालन-पोषण और देखभाल में पिता के रोल पर जोर देता है। पिता के साथ बिताया समय सीधा बच्चे के मानसिक विकास पर असर डालता है। 

कार्यक्रम के जरिए केवल पोषण से ध्यान हटाकर अभिभावकों को यह समझने पर जोर दिया गया कि वह अपने बच्चों से कैसे जुड़े और उनके मानसिक और बौद्धिक विकास पर भी ध्यान दें।

यूनिसेफ पोषण विशेषज्ञ राजलक्ष्मी नायर ने बताया कि, "हमारे आंकड़ों के मुताबिक अब पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने लगे हैं। वह अपने बच्चों से जुड़ने के लिए उन्हें ज्यादा समय देते हैं। 

"मेरे पति ने पहले पहल आरंभ के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होने के बाद उनमें बहुत बदलाव आया है। अब वह हमारे बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताने लगे हैं। मैं आरंभ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की आभारी हूँ।

दिशा
The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.
UNICEF The Aarambh Programme, supported by UNICEF, is an initiative aimed at ensuring the comprehensive development of children by addressing their health, nutrition, and education needs.

"अब मेरी पत्नी व्यस्त होती है, तो मैं अपने बच्चे के लिए खाना बनाने और उसे खिलाने की जिम्मेदारी लेता हूं। और उसके साथ आउटडोर गेम खेलने में समय बिताता हूँ। मैं मितांशु को अपनी पीठ पर लादकर घोड़ा-गाड़ी का खेल खेलता हूं, जिसमें मैं उसका घोड़ा बनता हूं और वह इसे बहुत एन्जॉय करता है।"

नीलेश, मितांशु के पिता

खुशियों की पहल

(From left to right) Mangala Vinod Wankhede along with her five year old son Chaitanya, Meena Sagar Kukde, along with her two year and nine months old son Yugan, Anganwadi worker, Ranjita Rupesh Moon, Sarita Parmeshwar Bhabhale, along with her two years and six months old son Rudhra and Kousal?Maruti?Nehare along with her three year old grandson Danish Roshan Nehare, pose for the photograph at the Anganwadi no 74, Warud village, in the District of Amravati, Maharashtra , India, 22 October 2024.
UNICEF (From left to right) Mangala Vinod Wankhede along with her five year old son Chaitanya, Meena Sagar Kukde, along with her two year and nine months old son Yugan, Anganwadi worker, Ranjita Rupesh Moon, Sarita Parmeshwar Bhabhale, along with her two years and six months old son Rudhra and Kousal?Maruti?Nehare along with her three year old grandson Danish Roshan Nehare, pose for the photograph at the Anganwadi no 74, Warud village, in the District of Amravati, Maharashtra , India, 22 October 2024.

महाराष्ट्र के महज दो ज़िलों में शुरू हुआ आरम्भ कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल से अब पूरे राज्य में लागू हो चुका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी इसमें सक्रिय रूप से शामिल हैं।

बाल विकास योजना आयुक्त आईएएस कैलाश पगारे ने बताया कि, "अभियान के प्रति माता-पिता और गर्भवती माताओं की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। उन्हें समझ आया है कि स्वास्थ्य और पोषण ही पर्याप्त नहीं होता। 

बच्चों की देखभाल करना, उनसे बातचीत करना और उनके साथ प्यार से खेलना भी उतना ही जरूरती है, क्योंकि ये उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। अब परिवारों, समुदायों और विशेष रूप से माता-पिता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।"

Anganwadi worker, Ranjita Rupesh Moon (L), 48, along with children perform prayer before start the day at the Anganwadi no 74, Warud village, in the District of Amravati, Maharashtra , India, 22 October 2024.
UNICEF Anganwadi worker, Ranjita Rupesh Moon (L), 48, along with children perform prayer before start the day at the Anganwadi no 74, Warud village, in the District of Amravati, Maharashtra , India, 22 October 2024.

यूनिसेफ पोषण विशेषज्ञ राजलक्ष्मी नायर ने बताया कि, “विज्ञान को नीति निर्माताओं तक पहुंचाने के साथ पोषण और पोषण ढांचे के विज्ञान को सामने लाकर यूनिसेफ ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई है।

हमारा सबसे बड़ा साझेदार सरकार है - विशेष रूप से महिला और बाल विकास विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवाएं और सार्वजनिक स्वास्थ्य। आज, आरंभ महिला और बाल विभाग का महाराष्ट्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, और सरकार का इसमें बड़ा सहयोग है।”

कैलाश पगारे ने बताया कि, "हम इस कार्यक्रम को मजबूती से आगे बढ़ाएंगें। इसे नये विचारों के साथ शहरी क्षेत्रों में इसकी पहुंच बढ़ाएंगें। इसके अलावा, हमारा उद्देश्य पहले 1000 दिनों के महत्व को सुदृढ़ करना और 5 वर्ष की आयु तक बाल विकास को बढ़ाने के लिए अगले 1,000 दिनों की अवधारणा को आगे बढ़ाना है।”

कैलाश पगारे ने कहा, "मैं इस कार्यक्रम को शुरू करने और इसका समर्थन करने की पहल करने के लिए यूनिसेफ को हृदय से आभार प्रकट करता हूं।"