शौचालय बनाने से लेकर मल और कीचड़ के प्रबंधन तक
भारत में फीकल स्लज और सेप्टेज प्रबंधन के लिए यूनिसेफ और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की साझेदारी (2021–2024)
- English
- हिंदी
मुख्य आकर्षण
यह प्रकाशन यूनिसेफ और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की चार साल की उस कोशिश की कहानी है, जो भारत में सिर्फ शौचालय बनाने से आगे बढ़कर पूरी स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुरू की गई थी।
असम, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में काम करते हुए इस पहल ने कचरे को रोकने से लेकर उसे निकालने, उपचारित करने, दोबारा इस्तेमाल करने और सुरक्षित तरीके से ठिकाने लगाने तक स्वच्छता की पूरी कड़ी को मज़बूत किया।
नीतिगत सुधार, क्षमता निर्माण, डिजिटल निगरानी और समुदाय की भागीदारी के ज़रिए यह कार्यक्रम दिखाता है कि साझा शासन और नई सोच से राष्ट्रीय, राज्य और शहर जब जब साथ मिलकर काम करते हैं, तो सकारात्मक, टिकाऊ और समावेशी स्वच्छता के नतीजे हासिल किए जा सकते हैं।