भारत में स्वच्छता सेवाओं को बदलने की कोशिश
नई साझेदारियाँ, मज़बूत होता सिस्टम और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में उठते कदम
- English
- हिंदी
Highlights
यह फिल्म भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे उन कामों की झलक है जो केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर आगे बढ़ा रही हैं और जिनमें यूनिसेफ इंडिया तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। इसका मकसद पूरे देश में सुरक्षित और टिकाऊ स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना है।
इस फिल्म में खास तौर पर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, उनकी गरिमा और उनकी भागीदारी दिखाई गई है। इससे हमें संदेश मिलता है कि कैसे साझेदारी, नई सोच और समुदाय का साथ मिलकर एक बेहतर और न्यायसंगत स्वच्छता व्यवस्था की नींव रख रहे हैं। देखिए और जानिए, यह बदलाव कैसे हो रहा है।