एम्बेसडर और सेलिब्रिटी एडवोकेट

यूनिसेफ दुनिया भर में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगभग 200 गुडविल एम्बेसडर और सेलिब्रिटी एडवोकेट के साथ मिलकर काम करता है।

A collage of six UNICEF India Ambassadors and Advocates — Ayushmann Khurrana, Amitabh Bachchan, Sachin Tendulkar, Kareena Kapoor Khan, Priyanka Chopra Jonas, and Keerthy Suresh — each shown at UNICEF events or in official portraits.

बच्चों और महिलाओं के अधिकारों और उन अधिकारों की रक्षा में यूनिसेफ के काम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर, यूनिसेफ लगभग 200 गुडविल एम्बैस्डर (सदभावना राजदूतों) के साथ मिलकर काम करता है। लगभग पिछले 50 वर्षों में, जब से प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने यूनिसेफ के साथ काम करना शुरू किया है, उन्होंने बच्चों की ओर से सरकार की नीतियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने, बच्चों से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने और यूनिसेफ समर्थित कार्यक्रमों के लिए वित्तीय मदद जुटाने में सहायता की है। 

हालांकि यूनिसेफ से जुड़ी इन हस्तियों में विविध प्रतिभाएँ और उपलब्धियाँ है, लेकिन वे सब बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूनिसेफ के साथ जुड़े हर सेलिब्रिटी में, पहले से यह प्रतिबद्धता नज़र आती है।

यूनिसेफ के साथ जुड़ी कुछ हस्तियों में, प्रसिद्धि स्पष्ट रूप से लाभकारी है। ये हस्तियाँ अपने देश और विदेशों में फील्ड प्रोजेक्ट्स और आपातकालीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर दुनिया का ध्यान बच्चों की ज़रूरतों पर केंद्रित करने में सक्षम हैं। यह हस्तियाँ बदलाव लाने की क्षमता रखने वाले घटकों के समक्ष अपनी बात सीधी तौर पर रख सकती हैं। वे अपनी प्रतिभा का उपयोग बच्चों के अधिकारों के लिए वकालत करने और उनके लिए धन जुटाने में कर सकती हैं और हर बच्चे के स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता और सुरक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए यूनिसेफ के मिशन का समर्थन कर सकती हैं।

मशहूर हस्तियों के सहयोग से सकारात्मक बदलाव लाने के मामलें में यूनिसेफ दुनिया में अग्रणी था। डैनी केय ने 1954 में एम्बैस्डर-एट-लार्ज की भूमिका का बीड़ा उठाया जो फिर ऑड्री हेपबर्न और अन्य हस्तियों द्वारा आगे बढ़ाया गया। आज यह अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के राजदूतों के एक प्रतिष्ठित रोस्टर का रूप ले चुका है।

भारत में, फिल्म, संगीत, नाट्य-कला और खेल की दुनिया के उच्च श्रेणी की हस्तियों की राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मज़बूत अपील है। यूनिसेफ के गुडविल एम्बैस्डर लोगों में विश्वास पैदा करने, जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के लिए संसाधनों का सही प्रयोग करने के लिए सही व्यक्तियों के सामने हिमायत कर सकते हैं। इन व्यक्तियों में उच्च स्तर पर नियुक्त प्रवासी भारतीय और दुनिया भर के धनवान व्यक्ति भी शामिल हैं।

गुडविल एम्बैस्डर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा; क्षेत्रीय एम्बैस्डर सचिन तेंदुलकर; सेलिब्रिटी एडवोकेट माधुरी दीक्षित, करीना कपूर एवं हिमा दास की भारत और विदेशों में बसे प्रवासी भारतीय दर्शकों के अलावा दुनिया भर के अन्य देशों, जैसे चीन और कई और एशियाई देशों के दर्शकों में भी मजबूत अपील और पहुंच है। 

गुडविल एम्बैस्डर और सेलिब्रिटी एडवोकेट हमें भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के भी अवसर देते हैं, क्योंकि सरकार भी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियानों के लिए राजदूतों को अपने साथ जोड़ने के लिए यूनिसेफ का समर्थन चाहती है। 

ये पृष्ठ यूनिसेफ के सेलिब्रिटी प्रतिनिधियों और उनके काम के बारे में बताते हैं - और प्रसिद्धि की सकारात्मक शक्ति के कुछ प्रमाण देते हैं।