हर मुस्कान को सहेज कर रखें

हर बच्चा सुरक्षित स्वच्छ पानी का हकदार है

विनीता मिश्रा
 Jiya and her daughter Dipika(7), suffer from early symptoms of fluorosis.
UNICEF/UN0606913/Panjwani
15 नवंबर 2024

लंबे समय तक फ्लोराइड के संपर्क में रहने से 8 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में फ्लोरोसिस विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। फ्लोरोसिस से उनके स्थायी दांतों में हल्का रंग बदलने से लेकर शरीर और कंकाल में क्षति भी हो सकती है। कन्वर्जेंट इंटीग्रेटेड फ्लोरोसिस मिटिगेशन (आईएफएम) के जरिए इसे फैलने से प्रभावी ढंग से रोका जा रहा है। इसे यूनिसेफ द्वारा अनुमान के आधार पर 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर पीने के पानी से ऊपर फ्लोराइड सामग्री वाले क्षेत्रों में डालना निर्धारित किया गया है।

 Jiya suffer from early symptoms of fluorosis.
UNICEF/UN0606931/Panjwani

राजस्थान का सागवाड़ा क्षेत्र में पीने के पानी में उच्च फ्लोराइड पाया गया है। यहां रहने वाली जिया और उनकी 7 साल की बेटी दीपिका फ्लोरोसिस के शुरुआती लक्षणों से पीड़ित हैं।

Jiya suffers from early symptoms of fluorosis.
UNICEF/UN0606909/Panjwani

यूनिसेफ और उसके सहयोगियों ने सामुदायिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जिया के घर आवश्यक पोषण संबंधी खुराक पहुंचाकर जिया की फ्लोराइड के इन लक्षणों से निपटने में मदद की। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा देवी को प्रशिक्षित किया गया। ताकि, वह फ्लोरोसिस की पहचान कर सके और इससे प्रभावित लोगों समझा कर उनकी मिल में पोषण आहार शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित कर सके।

Jiya suffers from early symptoms of fluorosis.
UNICEF/UN0606915/Panjwani

राज्य सरकार भी यूनिसेफ व उनके सहयोगियों के समर्थन से फ्लोराइड निवारक प्रयासों में निवेश कर रही है, ताकि इससे जल्द से जल्द निपटा जा सके।

 Jiya and her daughter Dipika(7), suffer from early symptoms of fluorosis.
UNICEF/UN0606929/Panjwani

यह सोलर डी-फ्लोराइडेशन यूनिट जिया और दीपिका के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है।

राजस्थान के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग ने जिया के समुदाय के पास इकाई स्थापित की है। यह इकाई पानी में फ्लोराइड की मात्रा को डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार के तय मानकों के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित किए बगैर अनुमान लगाए स्तर तक पहुंच जाता है। इससे जिया जैसे कई लोगों को हर रोज सुरक्षित व स्वच्छ पानी प्राप्त होता है।

 Jiya and her daughter Dipika(7), suffer from early symptoms of fluorosis.
UNICEF/UN0606917/Panjwani

राजस्थान में कई विभाग इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए एक साथ आए हैं, क्योंकि सुरक्षित पेयजल हर बच्चे का अधिकार है।

इस मुद्दे को मुख्यधारा में लाया गया है और अब इसे राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीपीसीएफ) द्वारा बढ़ाया गया है।

यूनिसेफ प्रत्येक बच्चे के लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण बनाने के लिए अपने सहयोगियों और सरकार के साथ मिलकर काम करता है।