जलवायु योद्धा
जलवायु परिवर्तन के लिए कार्रवाई करना आसान है, अनुसरण कीजिए इन छोटे जलवायु योद्धाओं का
- English
- हिंदी
बच्चे झेल रहे जलवायु परिवर्तन की मार, जुड़िए जलवायु योद्धाओं से और जानिए हर बच्चे के लिए जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में क्या किया जाए!
ऐसा पहली बार होगा जब बच्चे एक ऐसी दुनिया में बड़े होंगे जो जलवायु परिवर्तन और ख़राब पर्यावरण के परिणामस्वरूप अत्यंत खतरनाक और अनिश्चित है | दुनिया के बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को कम करने हेतु कदम उठाना ज़रूरी है |
अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो जलवायु परिवर्तन से दुनिया के बच्चों द्वारा पहले से झेली जा रही असमानता और बढ़ जाएगी और आने वाली पीढियां प्रभावित होंगीं।
जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के ह्रास के कारण बाल अधिकारों पर ध्यान नहीं दिया जाता और इसी कारण बच्चे उन लोगों में से एक हैं जो सबसे आगे बढ़ कर कुछ कदम उठाने की वकालत कर रहे हैं। पूरे भारत के बच्चे इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
बच्चों और यूनिसेफ से जुड़कर जानिए कि आप कारवाई करने के लिए किस तरह कुछ सरल कदम उठा सकते हैं और अपने समुदाय में जलवायु योद्धा बन सकते हैं।
कोविड – 19 के दौरान #MyCleanEarth अभियान का समर्थन करने के लिए यूनिसेफ से अपनी फोटो शेयर करें।
हर किसी को क्यों जलवायु कार्रवाई के बारे में परवाह करनी चाहिए!
जलवायु सम्बन्धी कार्रवाई व्यापक आर्थिक एवं सामाजिक लाभों को हासिल करने का एक असाधारण अवसर प्रदान करती है, जिससे हमें सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में मदद मिलती है।
यूनिसेफ के लिए दुनिया के सर्वाधिक संवेदनशील बच्चों की सुरक्षा के अपने दायित्व की प्राप्ति के लिए पर्यावरण की स्थिरता की चुनौतियों समाधान करना बहुत ज़रूरी है।
यूनिसेफ अपने सहयोगियों के साथ वैश्विक और स्थानीय स्तर पर काम कर रही है, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं :
- बच्चों को जलवायु परिवर्तन की रणनीति और रिस्पांस योजना के केंद्र में रखना
- बच्चों को परिवर्तन के कारक के रूप में पहचानना
- जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण के ह्रास से बच्चों को सुरक्षित करना
- उत्सर्जन एवं प्रदूषण को कम करना
हमसे जुड़ें
स्वच्छ और सतत भारत सुनिश्चित करने के लिए जलवायु योद्धाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानें
कोविड – 19 की प्रति जागरूकता और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए यूनिसेफ ने एक किट toolkit for young people तैयार किया है | इनमें से बहुत सी सीखें और मार्गदर्शन जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ ने भी प्रयोग किये जा सकते हैं, जैसे कि ऑनलाइन झूठी ख़बरों के खिलाफ मदद करना।
हम मिलकर सही तथ्य और विज्ञान को फैलाने और हमारे जीवन को खतरे में डालने वाली झूठी ख़बरों का खंडन करने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।
यूनिसेफ अपने कार्यों में भी पर्यावरण की स्थिरता के लिए समर्पित है। हम ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन और उसके पर्यावरण पर प्रभाव को कम करने के लिए क्या और कहाँ कार्य करना है, इसके लिए परिवर्तन पर काम कर रहे हैं।
इस प्रक्रिया के समर्थन के लिए हमने एक समर्पित आंतरिक फंड स्थापित किया है। इसमें ऊर्जा के उपयोग, पेपर के प्रयोग और कचरे को कम करना भी शामिल है। हमारा दिल्ली का कार्यालय सौर उर्जा पर काम करता है और हमारे पास एक बैटरी से चलने वाली गाड़ी है।