स्क्रीन से आगे: ज्यादा चलो, बेहतर जियो

खेल, सैर और रोज़ की हलचल ही है खुशहाल और मजबूत जीवन का राज़

UNICEF
A teenager exercising.
UNICEF
01 सितंबर 2025

आजकल मोबाइल पर स्क्रोल करना टहलने की जगह ले चुका है और क्लिक ने खेलकूद को पीछे कर दिया है। इसका असर हमारे शरीर पर पड़ रहा है। उपाय आसान है — बाहर निकलो, टहलो, दौड़ो, नाचो — बस हिलो-डुलो!

रोज़ाना की गतिविधि सिर्फ फिटनेस के शौकीनों के लिए नहीं, बल्कि हर किसी के लिए ज़रूरी है। यह शरीर को ताकत देता है, दिमाग को तेज़ करता है और मन को खुश रखता है। चाहे फुटबॉल खेलना हो, बाज़ार तक पैदल जाना हो या गाने पर नाचना हो — हर कदम आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है।

स्क्रीन से दूर रहो — और सेहतमंद बनो

डिजिटल दौर में स्क्रीन ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है, लेकिन लंबे समय तक बैठे रहना हमारे लिए हानिकारक है। इसका सबसे आसान इलाज है — रोज़ खेलना, कसरत करना और सक्रिय रहना। चाहे बच्चा हो, किशोर हो या बड़ा, रोज़ाना सक्रिय रहना सेहत को सुरक्षित रखने का सबसे असरदार तरीका है।

“हर एक्शन काउंट होता है — सुबह की सैर से लेकर शाम की डांस तक। स्क्रीन से दूर रहो और अपने मजबूत, खुशहाल वर्जन से मिलो।”

बच्चों और किशोरों के लिए — रोज़ 60 मिनट की मस्ती जरूरी

Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Exercise
Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Exercise

बच्चों और किशोरों को रोज़ाना कम से कम 60 मिनट खेलकूद और शारीरिक गतिविधि चाहिए — जैसे डांस, साइकिल चलाना, क्रिकेट, रस्सी कूदना। जो बच्चे सक्रिय रहते हैं, वे अधिक स्वस्थ, मजबूत और तेज़ दिमाग वाले होते हैं।

बड़ों के लिए — सिर्फ 30 मिनट काफी

बड़ों के लिए रोज़ 30 मिनट की हलचल जीवन बदल सकती है। तेज़ चाल से चलना, योग करना, घर पर व्यायाम करना या तैरना — सब कुछ फायदेमंद है। इससे ऊर्जा बढ़ती है, मन खुश होता है, दिल स्वस्थ रहता है और वजन नियंत्रित रहता है। यह सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि अंदर से अच्छा महसूस करने का तरीका है।

“व्यायाम कोई शौक नहीं, यह स्वस्थ और संतुलित जीवन की ज़रूरत है। स्क्रीन से आगे बढ़ो, सक्रिय रहो — और अपने शरीर को धन्यवाद करने का मौका दो।”

कसरत कोई बोझ नहीं, जीवनशैली बनाओ

गतिविधि को काम समझकर मत करो, इसे रोज़मर्रा का हिस्सा बनाओ।

  • छोटी दूरी पर पैदल या साइकिल से जाओ।
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियाँ लो।
  • काम के बीच स्ट्रेच करो।
  • बच्चों के साथ खेलो।

हर छोटा कदम मिलकर बड़े स्वास्थ्य लाभ देता है।