यूनिसेफ की मेहनत बेजोड़, हर घर, हर गली में टीकाकरण के लिए भागदौड़

देखकर स्वस्थ बच्चे और खुश परिजन, एएनएम और आशा दीदी होती हैं ऊर्जावान

UNICEF
Doctor giving vaccine to the child.
UNICEF/INDIA
19 अप्रैल 2024

यूनिसेफ के स्थानीय प्रशासन के साथ प्रयासों से महाराष्ट्र के नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में हर बच्चे को वैक्सिनेशन डोज दी जा रही है। कोई पीछे न छूटे की तर्ज पर यूनिसेफ की बेजोड़ मेहनत से हर गांव और गली तक टीकाकरण का संदेश पहुंचा। आज छत्रपति संभाजीनगर का वाडर समुदाय हो या औरंगाबाद रोड का सैययद समुदाय हो, पवन नगर का ईंट भट्ठा हो या नासिक के गोसावीवाड़ी और कोकनीपुरा हो। हर जगह महिलाएं अपने बच्चों को वैक्सिनेशन के लिए सामने आ रही हैं।
 

ANM prepares measles and rubella vaccine during routine vaccination.
UNICEF/INDIA Urban Health Centre (UHC), Silk Mill Colony, Chhatrapati Sambhajinagar: Prajakta Lanjewar, an ANM, loads Measles-Rubella (MR) vaccine to administer a dose to nine-month-old Aamira (not in picture) during a routine immunisation session.

बात 2021 मध्य की है, जब यूनिसेफ और छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय प्रशासन के साथ सहभागी हुई और अर्बन रूटीन इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम ने रफ्तार पकड़ी। यूनिसेफ के प्रयासों से और मदद से प्रशासन हर आखिरी बच्चे को ट्रैक कर पाया। अब अपने बच्चों को स्वस्थ देखकर न केवल उनके परिजन खुश हैं, बल्कि एएनएम और आशा दीदी भी खुद को ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। प्रॉजेक्ट की शुरुआत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच, मॉनिटरिंग और लोगों को साथ लेकर की गई।
 

Women waited for their turn with their children during the routine vaccination session.
UNICEF/INDIA Silk Mill Colony Hospital, Chhatrapati Sambhajinagar: A group of women with their children, patiently wait in a queue for their turn to vaccinate their children during a routine immunisation session

यूनिसेफ ने हेल्थ वर्करों को न केवल ट्रेनिंग दी, बल्कि उनके लिए आरआई किट और अन्य जरूरी सुविधाएं देकर वैक्सीनेशन को आसान बनाया। एएनएम प्राजक्ता कहती हैं, "पहले स्थानीय बस्तियों के लोग विरोध करते थे और न जाने क्या क्या सवाल उठाते थे। हमसे जवाब देते नहीं बनता था। यूनिसेफ ने हमें ट्रेनिंग के साथ बुकलेट भी दी। लोगों के सवालों को सही जवाब भी सुझाए।  इसके साथ डोर-टू-डोर कैंपेन में भी यूनिसेफ की टीम साथ रही। उनके सर्वे से भी हमें आखिरी बच्चे तक पहुंचने में मदद मिली।"

ANM giving oral polio dose to three-year-old Taimur Imran.
UNICEF/INDIA Lal Bauta Anganwadi, Khohadpura, Chhatrapati Sambhajinagar: Mangal Banshi, an ANM administering a dose of oral polio vaccine to three-year-old zero-dose child Taimoor Imran during a routine immunisation session.

अपने बेटे को वैक्सिनेशन की डोज दिलाने के बाद छत्रपति संभाजीनगर की अनिता कहती हैं, मैं अब बहुत खुश हूं, क्योंकि वैक्सिनेशन से कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। इसके साथ एमसीपी कार्ड में टीकाकरण संबंधी रिकॉर्ड भी रहता है। वहीं आशा दीदी भी हमें अगली डोज के बारे में पहले से जानकारी देती हैं।"
 

UNICEF Field Resource Person Divyani A Bharti discusses data collected from the routine vaccination site in Nashik.
UNICEF/INDIA Upnagar UHC, Nashik: Divyani A Bharti, UNICEF FRP, is providing an explanation of the vaccination data gathered from various routine immunisation sites in Nashik, Maharashtra. The updated information is being presented to the ANMs in the form of a chart.

2021 में प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद से ही न केवल साधारण भाषा और ग्राफिक्स में बुकलेट और पोस्टर तैयार किए गए। बल्कि, मेगाफोन, आईईसी वैन और पोर्टेबल प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को वैक्सिनेशन का महत्व समझाया गया। वहीं यूनिसेफ के पोर्टेबल टेंट और इम्यूनाइजेशन किट बैग ने एएनएम और आशा दीदी के काम को आसान बनाने में बहुत मदद की।

ANM taking information regarding maintenance of vaccine in cold storage.
UNICEF/INDIA Display of Cold Chain posters at Upnagar UPHC, Nashik. The visual aid provides information and guidance related to the processes and procedures involved in the storage and handling of vaccines within the cold storage facility.

वहीं यूनिसेफ की फील्ड टीम ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इसमें ग्राउंड पर रहकर एएनएम और आशा वर्करों के साथ इम्यूनाइजेशन सेशन में साथ रहना, लोगों से संपर्क साधना और हर प्रोग्रेस को मॉनिटर करना शामिल रहा। वहीं महिला आरोग्य समिति की भी मदद लेकर झुग्गी झोपड़ियों और बस्ती महिलाओं के साथ संपर्क साधा गया।

UNICEF Field Resource Persons Kalpesh Sudhakar Jadhav and Payal Gaikwad interacting with ANM and Asha workers before the routine checkup camp.
UNICEF/INDIA Upnagar UHC, Nashik: UNICEF FRPs Kalpesh Sudhakar Jadhav and Payal Gaikwad interact with the ANMs and ASHA workers, just before setting out for a routine immunisation campaign

एएनएम ज्योति चवान कहती हैं, "यूनिसेफ द्वारा दिए गए आरआई किट बैग से आउटडोर कैंप बहुत ही आसान हो गए हैं। पहले सब कुछ एक ही बैग में पैक करना पड़ता था और सब कुछ मिल जाता था। पर अब, वैक्सीन, सिरिंज, टैबलेट और कॉटन समेत हर चीज के लिए जगह सुनिश्चित है।"

Divyani A Bharti giving information on understanding vaccine data in Suburban, Nashik.
UNICEF/INDIA Upnagar UHC, Nashik: Divyani A Bharti explaining how to analyse the vaccination data.

एएनएम निर्मला शिंदे और आशा ताई भावना कहती हैं, "पहले हम जब दुर्गम क्षेत्रों में जाते तो महिलाएं अपने बच्चों को लेकर जंगल और पहाड़ों की तरफ भाग जाती थीं। ये सभी दिहाड़ी का कार्य करती हैं और इन्हें लगता था कि वैक्सीन से इनका बच्चा बीमार रहेगा तो एक दो दिन काम से छुट्टी करनी पड़ेगी। धीरे धीरे हमने महिलाओं का भरोसा जीता और आज महिलाएं सभी कैंप में आती हैं।"

A view of Kasliwal slum in Chhatrapati Sambhajinagar.
UNICEF/INDIA Kasliwal slum in Chhatrapati Sambhajinagar (formerly Aurangabad) in Maharashtra, India.
UNICEF Field Resource Person Payal Gaikwad accompanied Asha Didis for routine vaccination drives in low-income areas.
UNICEF/INDIA Gharkul Government Colony, Nashik: Payal Gaikwad, FRP with UNICEF, is seen with ASHA workers as they campaign for a forthcoming routine immunisation drive in the colony which is home to low income communities.