बच्चों और किशोरों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा
जानिए कैसे आप अपने बच्चे को ऑनलाइन दुनिया में मज़ेदार और सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं
- English
- हिंदी
आज बच्चे पहले से कहीं ज़्यादा समय ऑनलाइन बिता रहे हैं—और बहुत कम उम्र में ही इंटरनेट से जुड़ रहे हैं।
ऑनलाइन दुनिया में बड़े होना बच्चों के लिए असीमित संभावनाएँ लेकर आता है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल और टीवी के ज़रिये बच्चे सीखते हैं, कल्पना करते हैं और अपने सामाजिक रिश्तों को विकसित करते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर — और सबके लिए सुलभ होने पर — इंटरनेट उनके ज्ञान को बढ़ा सकता है और उनकी रचनात्मकता को नई उड़ान दे सकता है।
लेकिन इन सुविधाओं के साथ कुछ गंभीर जोखिम भी जुड़े होते हैं।
यहाँ जानिए कि आप अपने बच्चे को ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहते हुए मज़े से सीखने और आगे बढ़ने में कैसे मदद कर सकते हैं।