प्राथमिक विद्यालय में कक्षा में पढ़ाई, ककराना, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में कक्षा में पढ़ाई और क्लासरूम गतिविधियाँ, ककराना, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश

यूनिसेफ़ इंडिया
10-year-old Prachi (left) seen here with her 7-year-old friend and classmate Tanisha.
UNICEF India
01 अप्रैल 2020

प्राथमिक विद्यालय में हाथ धोना  यहां पर 10-वर्षीय प्राची (बाएं) अपनी 7-वर्षीय सहेली और सहपाठी तनीषा के साथ दिखाई दे रही है। वे गांव ककराना, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के  प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ती हैं। यह जानते हुए कि कीटाणुओं से लड़ने और स्वजस्थ रहने के लिए साबुन से हाथ धोना कितना महत्वएपूर्ण है, वे हर रोज इस तरह हाथ धोना सुनिश्चित करती हैं।

Chandni is a Class V student of Primary School in Kakrana village, Hapur District, Uttar Pradesh.
UNICEF India

चांदनी,  जिला हापुड़, उत्तर  प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय में पांचिवी  कक्षा की छात्रा है। उसे कहानियों की पुस्तकें और कविताएं पढना अच्छा लगता है और यहां “अगर पेड़ भी चलते होते” नामक कविता पढती ददखाई दे रही है।

Mid-Day Meal in Primary School.
UNICEF India

जिला हापुड़, उत्तजर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय में दोपहर का भोजन करते बच्चे

Post Mid-Day Meal, washing of plates and Water Drinking.
UNICEF India

जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के  प्राथमिक विद्यालय में  दोपहर का भोजन करने के बाद, छात्र अपने बर्तन धोकर स्कूल में ही लगे मार्क 2 हैंड पंप से पानी पीते हैं।

Tiffin Time activity in school ground.
UNICEF India

"लंच के समय हम खेल भी खेल सकते हैं।" प्राथमिक विद्यालय ककराना गांव, जिला हापुड़, उत्तजर प्रदेश, में लंच के समय का दृश्य।

Primary school principal with students.
UNICEF India

ककराना गांव, जिला हापुड़, उत्तर-प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम किशोर सिंह, अपने छात्रों के साथ। 15 वर्षों से वे इस विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय 22 वर्षों से चल रहा है। उनका मानना है कि बच्चों को पढ़ाने और उन्हें अनुशासन सिखाने में मिलने वाला स्नेह कार्य का सबसे अच्छा हिस्सा है।

Outside Mid Day Meal Room.
UNICEF India

उनका कहना है कि सप्ताह में दो बार दोपहर के भोजन में परोसी जाने वाली खिचड़ी खाना उन्हें अच्छा नहीं लगता, लेकिन अन्य दिनों में रोटी और सब्जी परोसे जाने का उन्हें इंतजार रहता है। सप्ताह में किसी दिन दूध और केला मिलना भी उन्हें अच्छा लगता है।

Girls Toilet in Primary School.
UNICEF India

पायल (बाएं) और निशा (दाएं) दोनों ककराना गांव, उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनका मानना है कि उनके विद्यालय में लड़कियों के लिए शौचालय होना बेहद महत्वयपूर्ण है क्योंकि वे अन्य प्राथमिक विद्यालयों में ऐसी छात्राओं को जानती हैं जिनके लिए अलग शौचालय नहीं हैं।

Kabaddi Game in Primary School.
UNICEF India

कबड्डी का खेल खेला जा रहा है।

Children in Kabaddi Team in Primary School.
UNICEF India

बाएं से दाएं – गौरव कुमार; बादल; हरिओम और सुंदर को कबड्डी मजेदार लगती है। वे सभी गांव ककराना, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश, भारत के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं।

Children playing football.
UNICEF India

फुटबाल   सौरव (बाएं) और योगेश (दाएं), दोनों ने बताया कि वे किसी फुटबाल खिलाड़ी का नाम नहीं जानते लेकिन उन्हें  यह खेल खेलना बहुत पसंद है।