दिव्यांग बच्चों के लिए खेल

बच्चों को सिखाने के लिए घर पर ही बनाये मजेदार खेल

UNICEF
Viral Maheshbhai Patel along with his mother Shital Maheshbhai Patel does fine motor skill exercises under samagra shiksha programme at Palundra Government Primary School.
UNICEF/UNI659189/Vishwanathan
18 जून 2025

छोटे बच्चों को व्यस्त रखना किसी टास्क से कम नहीं होता और ये एक फुलटाइम जॉब की तरह है। इसीलिए हम आपको बताएंगे ऐसे आइडिया जिसमें आप और आपका बच्चा एक साथ मिलकर खेल एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते हो। खेल बच्चों को सीखाने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है।

बच्चे खेल-खेल में मौज-मस्ती करते हुए अपनी क्षमता को बढ़ाते और नई दुनिया डिस्कवर करते हैं। यहां हम 10 खेल गतिविधियों के बारे में बताएंगे। जिन्हें आप बच्चों के साथ घर पर ही एन्जॉय करते हुए उन्हें नई-नई चीजें सीखा सकते हैं। संयम रखते हुए बच्चों को सुने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं! 

  1. अपने बच्चे को प्रोत्साहित करने के लिए किसी प्लेट या जमीन पर रंग-बिरंगे खिलौने रखें। ऐसे खिलौने जमीन पर रखें जो सतह से चिपक जाएं, इसके लिए आप स्पॉन्ज या कप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  2. गेंद का उपयोग करके कोई खेल बनाएँ - आप कपड़े से गेंद बनाकर भी घर के अंदर ही बच्चे के साथ खेल सकते हैं। गेंद से खेलने में बच्चा अपने हाथों-पैरों का भरपूर इस्तेमाल करेगा, इससे उसकी मोबिलिटी (गतिशीलता) भी बढ़ेगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मोबिलिटी बढ़ाना जरूरी होता है।
  3. अपने बच्चे की खेलते हुए वीडियो रिकॉर्ड करें और बाद में उन्हें दिखाएं। आप सिर्फ ऑडियो रिकॉर्डर से भी ऐसा कर सकते हैं, इससे बच्चे अपने हंसने और गाने की आवाजें स्वयं सुनेंगे।
  4. अपने बच्चों के खाना बनाने में मदद के लिए अपने साथ रसोई में लेकर जाएं। बच्चों को उनकी मर्जी से आपकी मदद करने दें या फिर उन्हें आपकी नकल करने के लिए प्लास्टिक का कटोरा चम्मच दें और खाना बनाने को बोलें।
  5. अपने बच्चों की कला को निखारें, उन्हें ड्राइंग-पेटिंग के जरिए अपनी दुनिया को रंगों से भरने दें। बच्चों को ऐसे ब्रश और ड्राइंग पैलेट दें जिन्हें वो अपने हाथों में आसानी से पकड़ सकें, ताकि कम चलने-फिरने वाले बच्चें भी उन्हें पकड़ सकें। हाथों में रंग लगाकर पेंटिंग करना भी एक मजेदार ऑप्शन हो सकता है।
  6. अपने बच्चे के साथ आरामदायक पोजिशन में तकिए के सहारे बैठकर या लेटकर (उसकी क्षमता के अनुसार) किताब पढ़ें, उसे कहानियां सुनायें। बच्चे को परिवार की फोटो एलबम दिखाकर परिचित चेहरों से परिजनों की पहचान करना भी सीखा सकते हैं।
  7. अपने बच्चे को पानी और मिट्‌टी से खिलौने बनाना सिखाएं, ताकि वह मिट्‌टी से अलग-अलग आकार के खिलौने बनाना सीखे।
  8. बच्चे को मिट्‌टी या आटे से खेलने दें, ताकि वह अलग-अलग शेप की आकृतियां बनाने, जोड़ने, तोड़ने का लुत्फ उठा सके। शेप के लिए बच्चे को कप-कटोरियां आदि इस्तेमाल करने दें।
  9. अपने बच्चे के साथ खेलने का मजा लें, उन्हें पजल्स, शेप बनाना, रंगो के नाम, वर्ड्स, नंबर कार्ड बनाना आदि सिखायें। बच्चे के साथ जमीन, टेबल या ट्रे आदि पर ये खेल खेलना आसान होगा।
  10. अपने बच्चे के साथ ताल में ताल मिलाकर गाना गायें, खूब नाचें और शोर मचायें। इसके लिए खाना पकाने के बर्तनों, या अन्य घरेलू सामानों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।