जीवन रथ - सर्वाधिक संवेदनशील लोगों तक राहत एवं रिस्पांस पहुंचाने के लिए सड़कों पर घूमता पहिया|
सामूहिक प्रयास के पदचिन्ह मुंबई से लेकर तक पूरे भारत में फैले हैं जिसमें स्वयं सेवी और सहयोगी जिन्होंने प्रवासी परिवारों, सड़क पर फंसे लोगों और दैनिक वेतन भोगियों को उनके घर पहुँचाने में मदद की, वो आज भी उनके परिवारों और बच्चों तक पहुँच रहे हैं |
- English
- हिंदी
हम सभी ने मीडिया में बहुत से फोटो देखे और कुछ कहानियां सुनीं | लोगों का समूह, जिनमे कुछ के पैरों में केवल हवाई चप्पल थी, कड़ी धुप में घंटों चलते हुए, कुछ की गॉड में बच्चे, और कभी उन्हें ये भी पता नहीं होता कि वे सही दिशा में जा रहे हैं या नहीं | हममें से बहुतों ने ये दृश्य अपने घरों में बैठ कर लोगों को "घर पर रहिए - सुरक्षित रहिए" का ट्वीट करते हुए अपने मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन पर देखा | लाखों लोगों से उनकी घर की चार दीवारी छीन गयी और इसका सबसे ज्यादा असर भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में हुआ |
कोविड - 19 को फैलने से रोकने के लिए लगभग दो महीने की लॉकडाउन के बाद, मुंबई में दैनिक वेतन की नौकरी के अभाव में 1,200,000 प्रवासी मज़दूरों के पास अपने मकान का किराया देने के पैसे नहीं थे | रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान न होने के कारण वे ट्रेन, बस, ट्रक से और ज्यादातर पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े | प्रतिदिन लगभग 30,000 - 40,000 प्रवासी मुंबई छोड़ रहे थे |
यहाँ तक कि पूरे महाराष्ट्र में विकास कर्मियों के फ़ोन 10:30 बजे रात में भी बजते रहते थे | एक शक्तिशाली अभियान अपनी गति पकड़ चुका था | पूरे राज्य से 55 संस्थाओं ने सामूहिक रूप से तय किया कि उन्हें साथ मिलकर एक लक्ष्य की और कुछ करना है - जीवन रथ - पहिये पर राहत के माध्यम से सबसे ज़रुरतमंदों की मदद करेंगे |
हम ऐसे प्रवासियों के लिए क्या कर सकते हैं, जो जो अपने घर तक का मुश्किल सफर तय कर रहे हैं ?
यूनिसेफ महाराष्ट्र के वाश विशेषज्ञ और आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डी आर आर) तथा इमरजेंसी के फोकल पॉइंट युसूफ कबीर उस शुरूआती बातचीत को याद करते हैं जिसने इस पहिये को गति देने का काम किया |
युसूफ कहते हैं, "हमने एन जी ओ नेटवर्क के माध्यम से विचारों का आदान प्रदान किया और हम प्रयासों को दुहराने से बचना चाहते थे | हम सर्वादिक संवेदनशील और ज़रूरतमंदों तक पहुंचना चाहते थे और इसमें सहयोग करने को हर कोई इच्छुक था | धीरे धीरे एक अभियान मूर्तरूप लेने लगा और हमने पैसा एकत्र करने के साथ ही अपनी विशेषज्ञता और नेटवर्क उपलब्ध कराया, साथ ही पूरे भारत के लोगों से राज्य भर के प्रवासियों के लिए मिलने वाली धनराशि तथा निजी क्षेत्र से मिलने वाली वस्तुओं को स्वीकार किया | उन्होंने हंगरी व्हील्स का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने मिनी ट्रक्स उपलब्ध कराये जो तत्काल सड़कों पर उतर गयीं |
स्वयंसेवक, विशेष रूप से युवा लोग, अपने मास्क पहन कर इन मिनी ट्रक्स में सड़कों पर निकल कर लोगों में पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स, यात्रा के लिए आवश्यक खाने का सामान जैसे मूंगफली या फल, ब्रेड, थेपला (गुड़ के साथ एक चपटी ब्रेड), साबुन और स्थानीय महिला समूहों द्वारा निर्मित सेनेटरी पैड आदि बाँटने लगे |
जीवन रथ के सहयोगी और स्वयंसेवक प्रावै मज़दूरों के दो गढ़ पुणे और नासिक को जोड़ने वाली सड़क सहित पूरे मुम्बई और महाराष्ट्र में गए | वे उत्तर दिशा की ओर अपने गृह राज्य को जाने वाले परिवारों और बच्चों से मिले जो कड़ी धूप से बचने के लिए पेड़ों की छाँव में बैठे थे | कुछ ने अपनी सारी कमाई किसी अनिश्चित सवारी में लगा दी तो बाकि लोग पैदल ही निकल पड़े | जीवन रथ ने उन्हें साफ़ पानी, दो-तीन दिन की यात्रा के लिए ख़राब न होने वाले नाश्ते सहित खाने का सामान दिया और बस से जाने की व्यवस्था की |
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके में जीवन रथ स्वयंसेवकों द्वारा 80 लोगों को लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक को रोका गया | उनमें से एक व्यक्ति ने बताया, "बिना किसी काम के हम अपने और परिवार के खाने और मकान का किराया देने के लिए पैसे कहाँ से लाएं ?" इसी वजह से उनको अपने गृह राज्य लौटना पड़ रहा | जीवन रथ टीम ने उनको कुछ दिनों की यात्रा के लिए राशन और पर्याप्त खाना दिया |
जीवन रथ 2.0
इसका पहिया चलता रहा क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग मुंबई के समुद्री फुहारों को छोड़ कर उत्तर की ओर निकल पड़े | जैसे प्रवासियों की ज़रूरतें बढ़ती गयीं, उसी प्रकार जीवन रथ का दायरा, और 2.0 संस्करण में न केवल वापस लौटने वालों को राहत प्रदान की गयी बल्कि उनके सुरक्षित वापस लौटने में भी मदद की गयी | यूनिसेफ के सहयोगी और जीवन रथ के सचिवालय, राइज इंफिनिटी फाउंडेशन द्वारा ज़रुरतमंदों से जुड़ने के लिए एक आभासी (वर्चुअल) कॉल सेंटर स्थापित किया गया |
कुछ रेलगाड़ियों के रद्द होने और लोगों के फंसे होने के कारण फ़ोन कॉल्स की बाढ़ आ गयी | जीवन रथ बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद के साथ जुड़ा जो उत्तर प्रदेश के लिए बसें भेज रहे थे और यूनाइटेड वे मुंबई से भी जो बीमा और लोगों को यात्रा के लिए नकद स्थानांतरण के रूप में मदद कर रहे थे | बहुत से सुरक्षित यात्राओं में उदाहरण स्वरुप एक में 11 बच्चों सहित 29 यात्री उत्तर प्रदेश में 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद आज सुरक्षित अपने घरों में अपने परिवार के साथ हैं |
जीवन रथ के 100 दिनों के बाद, लगभग 67,000 लोगों ने कॉल सेंटर के माध्यम से अपना नामांकन कराया और उनमें से 94.2 प्रतिशत अपने घर पहुँच गए हैं और शेष भी या तो रस्ते में हैं या यात्रा शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं | इनमे से अधिकतर लोग निर्माण कार्य में लगे थे, औद्योगिक मज़दूर थे या छात्र थे | इस प्लेटफार्म ने एन जी ओ समूहों एम टी एस एन, आई जी एस एस, स्वान (एस डब्ल्यू ए एन) और कोस्ट के साथ गठबंधन कर जाने वाले 30,000 लोगों को इनके माध्यम से यात्रा करने में मदद की |
एक निर्माण स्थल पर काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड के फ़ोन के माध्यम से एक कॉल आई | छत्तीसगढ़ के कुछ कामगारों को उनके मालिक ने तनख्वाह नहीं दी और वो उन्हें अपने गाँव भी नहीं जाने दे रहा था | सभी कामगार गाँव में रहने वाले अपने परिवार, विशेषकर बच्चों को लेकर चिंतित थे | जीवन रथ स्वयंसेवकों ने सम्बंधित प्राधिकारियों से शिकायत की और उनके मालिक ने उन्हें तनख्वाह दी | उसके बाद जीवन रथ ने उन्हें छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुँचाने के लिए बस की व्यवस्था की और वकीलों के एक समूह ने उनके गंतव्य तक के लिए उनके ट्रैन के टिकट के पैसे दिए |
"जब हमारा मालिक भी हमारी मदद नहीं किया, ऐसे में आप जैसे अनजान लोग हमारे रक्षक बन कर आए | हम इस शहर में किसी को नहीं जानते थे और लोग हमारी बातों पर विश्वास नहीं करते थे - उनको लगता था कि हम झूठ बोल रहे हैं | युवा - जीवन रथ टीम ने हमारे लिए जितना तकलीफ सहा, हम उसके लिए उनके शुक्रगुजार हैं |"
छत्तीसगढ़ का प्रवासी कामगार
पहिये पर मदद पूरे मुंबई में घूमती रही
मुंबई के टिफ़िन वाले विश्व प्रसिद्द हैं, यहाँ तक कि पूरी दुनिया से आने वाले पर्यटक ये देखना चाहते हैं कि वे किस प्रकार अपनी साइकिलों पर. मुंबई के ट्रैफिक में, एक जैसे दिखने वाले हैंडल और नाम के टैग के साथ टिफ़िन में गरम खाना भारत की वित्तीय राजधानी में लोगों के ऑफिस तक पहुंचते हैं | लॉकडाउन के दौरान टिफ़िन के साथ उनकी आमदनी भी बंद हो गयी | फुटपाथ पर नाश्ता बेचने वालों और अन्य में भी इस प्रकार का नुकसान देखा गया |
माटुंगा लेबर कैंप तमिलनाडु से आये परिवारों का घर है, जहाँ वे इडली, वड़ा और डोसा जैसे दक्षिण भारतीय नाश्ता बेच कर अपना जीवन यापन करते हैं | महिलाओं का दिन सुबह 4 बजे शुरू हो जाता है जब वे प्रचलित नाश्ता तैयार करती हैं और सुबह होने के ठीक पहले पुरुष उन्हें साथ में खाये जाने वाले सांभर और चटनी के साथ पैक कर के मुंबई आ जाते हैं और रेलवे स्टेशन और कार्यालयों के पास उन्हें बेचते हैं |
नाम्बी तेवर, 65 और एस्साकी ताई, 64 माटुंगा में रहते थे और अपने घर मदुरै जाना चाहते थे जहाँ उनकी विधवा बेटी के बेटे की हाल ही में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गयी थी | जीवन रथ का समर्पण और दृढ़ता ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें दो राज्यों के बीच यात्रा करने के लिए सभी ज़रूरी कागजात उपलब्ध हों, उनकी यात्रा सुरक्षित हो और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि अन्य परिवारों की तरह इन पति-पत्नी को भी पर्याप्त भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री जैसे साबुन, मंजन तथा और सामग्रियों वाली स्वच्छता किट उपलब्ध हो |
यहाँ तक कि राइज से जुड़ी जीवन रथ स्वयं सेवक कैथरीन फ़र्नान्डिस खुद जा कर इन पति-पत्नी से कई बार मिली और ये सुनिश्चित किया कि उन्हें घर जाने के लिए ट्रेन मिल जाए | अब वे सुरक्षित हैं और तमिलनाडु की सरकारी सेवाओं की मदद प्राप्त कर रहे हैं |
कैथरीन कहती हैं, “जब जाते समय मैंने एस्साकी की आँखों में आँसू देखे तो मैंने उसे रोने से रोका लेकिन जाते समय उसके कहे शब्द आज भी मुझे याद हैं | “
“बेटी ये खुशी के आँसू हैं, इन्हें मत रोको | मेरे पास तुम्हे देने को कुछ नहीं है, सिवाय इन बहते खुशी के आँसुओं के जो तुम्हें और तुम्हारी टीम को दुआ दे रहे हैं | तुमने बहुत लोगों को उनके घरों तक पहुँचने में मदद की होगी, लेकिन तुम्हें नहीं पता ये मेरे लिए क्या मायने रखता है | आज मैं केवल तुम्हारे कारण जिंदा हूँ |”
एस्साकी ताई, 64 वर्षीय महिला जो सुरक्षित अपने घर पहुँची
जीवन रथ 3.0 को आपकी मदद की ज़रुरत है
जीवन रथ अभी रुका नहीं है और अभी भी भारत में कोविड – 19 के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं, अभी भी राज्य में लाखों लोगों को मदद की ज़रुरत है | यह प्रयास अब जीवन रथ 3.0 में प्रवेश कर रहा है और अभी भी सर्वाधिक संवेदनशील (भेद्य) लोगों की तात्कालिक अत्यावश्यक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ किया जाना है | राइज इनफिनिटी फाउंडेशन, रेसिलिएंट फाउंडेशन, लाइफ फाउंडेशन और सिटीजन्स एसोसिएशन फॉर चाइल्ड राइट्स (सी ए सी आर) जैसी संस्थाओं ने राशन किट में जल्दी ख़राब होने वाली सब्जियां जोड़ने लगे हैं और वे आदिवासी ग्रामीण इलाकों में जा कर शुरुआती पुनर्वास (रिकवरी) उपाय प्रारम्भ कर दिए हैं |
मुंबई के बाहरी इलाकों में अस्थायी झोपड़ियों की बस्तियों का फैलाव है जिनमे घुमंतू आदिवासियों के परिवार रहते हैं, जिनका जीवन यापन भी इस लॉकडाउन में प्रभावित हुआ है | इन अस्वच्छ बस्तियों में जहाँ मूलभूत सुविधाओं का आभाव है, बहुत कम संस्थाएं काम करती हैं | यद्यपि जीवन रथ के सहयोगी सी ए सी आर और रेड इन न्यू ग्रीन (रिंग) ने इस समुदाय में जाने का कदम उठाया, उनके पास जाने और उन्हें राशन और स्वच्छता किट देने के लिए जिससे उनकी मूलभूत ज़रूरतें पूरी हो सकें |
“जब कोई हमारी ओर देखने और मदद करने को भी तैयार नहीं था, जीवन रथ टीम ने हमारी मदद की | हमें खुशी है कि कोई है जिसके पास हम इस ज़रुरत के समय जा सकते हैं |"
आदिवासी समुदाय का सदस्य
जिस तरह गाँधी का चरखा चलता है, उसी तरह जीवन रथ ने उन लोगों के समय, सामग्री, धन, हाथ या आवाज़ के धागों से सर्वाधिक ज़रुरतमंदों के लिए सुरक्षा रुपी कम्बल बुन कर गरमाहट प्रदान की | हम उनका आभार व्यक्त करते हैं |
For more information about the Jeevan Rath collective visit India Water Portal: