अपने बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के 16 तरीके

आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद के लिए विशेषज्ञ सुझाव

UNICEF
Fifteen-year-old Aarti with her parents at her house in Varanasi in northern Indian state of Uttar Pradesh
UNICEF/UN0591657/Bhardwaj
12 सितंबर 2024

हमारा मानसिक स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है। एक अभिभावक के रूप में,आप अपने बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन करने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। पोषण और प्यार भरी देखभाल एक मजबूत नींव का निर्माण करती है, जिससे आपके बच्चे को खुशहाल, स्वस्थ और पूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक सामाजिक और भावनात्मक कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।  

यहां आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद के लिए विशेषज्ञ सुझाव दिए गए हैं।

  1. सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा जानता है कि वह अकेला नहीं है। अपने बच्चे को आश्वस्त करें कि जब भी उसे किसी मदद की ज़रूरत होगी या वह कोई भावना या विचार साझा करना चाहेगा तो आप उसके साथ मौजूद रहेंगे।
  2. उन्हें बताएं कि बड़े लोगों के पास भी ऐसी समस्याएं होती हैं जिन्हें वे अकेले नहीं सुलझा सकते। उन्हें बताएं कि जब कोई और आपके पक्ष में हो तो मदद मांगना आसान होता है।
  3. लिंग की परवाह किए बिना अपने बच्चे के साथ भावनात्मक रूप से खुले और स्वीकार्य रहें।

अपने बच्चे को बताएं कि किशोरों का चिंतित होना,तनावग्रस्त होना या उदास होना सामान्य बात है।  

 

Forty-five-year-old Basant Lal with her daughter Priya, 21, outside their house in Mirzapur in the northern Indian state of Uttar Pradesh.
UNICEF/UN0591834/ Bhardwaj Forty-five-year-old Basant Lal with her daughter Priya, 21, outside their house in Mirzapur in the northern Indian state of Uttar Pradesh.
  • अपने किशोर/किशोरियों को अपनी भावनाएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें।  
  • अपने किशोर/किशोरियों से संपर्क करने के तरीके खोजें। उनसे पूछें कि उनका दिन कैसा रहा और वे क्या कर रहे हैं।
  • अपने किशोर/किशोरियों को अकेले रहने के लिए उचित समय और स्थान देने का प्रयास करें।
  • अपने बच्चे को बताएं कि किशोरों का चिंतित होना, तनावग्रस्त होना या उदास होना सामान्य बात है।  
  • अपने बच्चे को बताएं कि वे जो महसूस करते हैं और जो सोचते हैं, उसके बारे में बात करना डरावना हो सकता है, लेकिन अपनी बात साझा करना ठीक है और मदद मांगना भी सही बात है।  
  • यदि आपका बच्चा आपसे बात नहीं करना चाहता है, तो उसे अन्य लोगों के बारे में बताएं जिनसे वह बात कर सकता है, जैसे चाची या चाचा, करीबी पारिवारिक मित्र, कोई विश्वसनीय खेल प्रशिक्षक या धार्मिक नेता, कोई बुजुर्ग या आपका डॉक्टर।
  • यदि आपका किशोर/किशोरी निराश महसूस करता है, तो उनके साथ मिलकर उनकी समस्याओं के कुछ समाधान पर विचार-विमर्श करें।
  • अपने बच्चे को बताएं कि डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों से बात करना सुरक्षित है।  
  • उन्हें बताएं कि ब्रेक लेना, ठहरना या आराम करना ठीक है।  
  • अपने किशोर को स्कूल के काम, घर के काम या अन्य गतिविधियों से ब्रेक लेकर वे काम करने के लिए प्रोत्साहित करें जो उन्हें पसंद हैं। उन्हें स्वस्थ वैकल्पिक व्यस्तताओं के रूप में उनकी पसंद की कुछ गतिविधियाँ सुझाएँ।  
  • अपने बच्चों को सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में बेहतर पालन-पोषण, विकास और वृद्धि देने के लिए सबसे पहले स्वयं की अच्छी देखभाल करना आवश्यक है।
  • जो आपने अच्छा किया है उसके लिए खुद की प्रशंसा करें!  
  • अगर आप परेशान महसूस करते हैं, तो मदद लें। अपने डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों से बात करना सुरक्षित है।

लिंग की परवाह किए बिना अपने बच्चे के साथ भावनात्मक रूप से खुले और स्वीकार्य रहें।

 

Nineteen-year-old Radhika with her mother Durgavati Devi at her house in Varanasi in the northern Indian state of Uttar Pradesh
UNICEF/UN0591697/Bhardwaj Nineteen-year-old Radhika with her mother Durgavati Devi at her house in Varanasi in the northern Indian state of Uttar Pradesh
  • यदि आपका किशोर/किशोरी निराश महसूस करता है, तो उनके साथ मिलकर उनकी समस्याओं के कुछ समाधान पर विचार-विमर्श करें।
  • अपने बच्चे को बताएं कि डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों से बात करना सुरक्षित है।  
  • उन्हें बताएं कि ब्रेक लेना, ठहरना या आराम करना ठीक है।  
  • अपने किशोर को स्कूल के काम, घर के काम या अन्य गतिविधियों से ब्रेक लेकर वे काम करने के लिए प्रोत्साहित करें जो उन्हें पसंद हैं। उन्हें स्वस्थ वैकल्पिक व्यस्तताओं के रूप में उनकी पसंद की कुछ गतिविधियाँ सुझाएँ।  
  • अपने बच्चों को सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में पालन-पोषण, विकास और वृद्धि करने में मदद करने के लिए सबसे पहले स्वयं की अच्छी देखभाल करना आवश्यक है।
  • जो आपने अच्छा किया है उसके लिए खुद की प्रशंसा करें!  
  • अगर आप परेशान महसूस करते हैं, तो मदद लें। अपने डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों से बात करना सुरक्षित है।

यदि आपके किशोर बच्चे निराश महसूस करते हैं, तो उनके साथ मिलकर उनकी समस्याओं के समाधानों पर चर्चा करें।