आरंभिक शिक्षा कार्यक्रम निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु निर्देशिका
विगत कुछ वर्षों में आगे की स्कूली शिक्षा हेतु बच्चों की मज़बूत नींव हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) प्री-प्राइमरी और आरंभिक कक्षाओं में आरंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को प्रोत्साहन दे रहा है|
- English
- हिंदी
Highlights
विगत कुछ वर्षों में आगे की स्कूली शिक्षा हेतु बच्चों की मज़बूत नींव हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) प्री-प्राइमरी और प्रारंभिक कक्षाओं में प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को प्रोत्साहन दे रहा है | पढ़े भारत - बढ़े भारत निर्देशिका में प्रारंभिक शिक्षा, भाषा एवं साहित्य दोनों तथा प्रारंभिक गणित, को महत्त्व दिया गया है | 2017 में MHRD ने भाषा और गणित में प्रारंभिक शिक्षा के परिणामों में सुधार लाने के लिए एक फ्रेमवर्क और निर्देशिका तैयार करने में अपनी अभिरुचि दिखाई | राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (आगे 'राज्य' कहा जायेगा) को उनके अपने प्रारंभिक शिक्षा संवर्धन कार्यक्रमों को तैयार करनेहेतु निर्देशिका के रूप में मदद करने के लिए यूनिसेफ ने प्रारंभिक भाषा एवं साक्षरता तथा आरंभिक गणित सहित, 'प्रारंभिक शिक्षा फ्रेमवर्क / पैकेज' तैयार करने की ज़िम्मेदारी ली | यूनिसेफऔर MHRD के साथ सहयोग में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (LLF) ने प्रारंभिक शिक्षा के लिए फ्रेमवर्क और मैनुअल्स तैयार करने पर काम किया |