आत्मविश्वास और जीवन कौशल पर आधारित कॉमिक बुक्स

किशोर-किशोरियों, शिक्षकों और माता-पिता/देखभालकर्ताओं के लिए उपलब्ध

Students of KGBV Kanke, pose for a photo with the comic 
UNICEF/UNI979533/Mukherjee

मुख्य आकर्षण

किशोर-किशोरियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और जीवन कौशल से लैस करने के लिए डव सेल्फ-एस्टीम प्रोग्राम, यूनिसेफ और विभिन्न राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। इस पहल के तहत आत्मसम्मान, निर्णय लेने की क्षमता और अन्य महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी प्रयास के तहत साझेदारी में कॉमिक बुक्स तैयार की गई हैं जो फिलहाल आठ राज्यों के चुनिंदा स्कूलों में जीवन कौशल पाठ्यक्रम के साथ इस्तेमाल हो रही हैं। 

ये शैक्षणिक सामग्री किशोर-किशोरियों, शिक्षकों और अभिभावकों/देखभालकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इन्हें भारत सरकार के डिजिटल शिक्षण मंच दीक्षा (DIKSHA) पर आसानी से पढ़ा और उपयोग में लाया जा सकता है।

प्रकाशन तिथि
भाषा
हिन्दी