सिंथिया मैककैफ्रे कर रही यूनिसेफ इंडिया का प्रतिनिधित्व
अक्टूबर 2022 से सिंथिया मैककैफ्रे ने संभाली यूनिसेफ इंडिया प्रतिनिधि की भूमिका
- English
- हिंदी
सिंथिया मैककैफ्रे ने अक्तूबर 2022 से भारत में यूनिसेफ प्रतिनिधि की भूमिका संभाली। वह अपने साथ बच्चों और महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए दशकों का लीडरशिप अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आई हैं।
वह यूनिसेफ मुख्यालय में निदेशक, नवोन्मेष कार्यालय, निदेशक और कार्यकारी निदेशक के कार्यालय में निदेशक व स्टाफ प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं। भारत से पहले वह चीन में यूनिसेफ प्रतिनिधि के पद पर कार्यरत थी।
भारत में यूनिसेफ प्रतिनिधि के तौर पर मैककैफ्रे यूनिसेफ इंडिया कंट्री के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगी और रणनीतिक निर्देश देंगी, ताकि बच्चों के हित में परिणाम हासिल किए जा सके। भारत ने पिछले दशकों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ें कार्यक्रमों में प्रगति हासिल की है।
सिंथिया मैककैफ्रे ने कहा- "मैं भारत सरकार के साथ यूनिसेफ की सशक्त भागीदारी की कोशिश करुंगी और इसके साथ ही पूरे भारत में प्रत्येक बच्चे के अधिकारों के विकास के लिए काम करूंगी।"
सिंथिया 2001 में एक वरिष्ठ कार्यक्रम सलाहकार के तौर पर यूनिसेफ से जुड़ीं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी और अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की सरकारों के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रयास किए। इसके बाद उन्होंने यूनिसेफ के लिए, यू.एस. फंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया। इस भूमिका में उन्होंने विश्वभर में यूनिसेफ के काम के लिए समर्थन हासिल किया।
मैककैफ्रे का करिअर अंतरराष्ट्रीय विकास में 1988 में इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी के साथ शुरू हुआ। उन्होंने विश्व बैंक में यू.एस. कार्यकारी निदेशक के कार्यालय में काम किया, जहां उन्होंने अफ्रीका, कर्ज राहत, स्वास्थ्य, शिक्षा और संघर्ष- बाद आदि से जुड़े मुद्दों पर समन्वय का काम किया।
इससे पहले सिंथिया ने संयुक्त राष्ट्र एंजेसी में इंटरनेशनल डवलपमेंट के लिए कई पदों पर काम किया है, इसमें एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिस, सेंटर फॉर डेमोक्रेसी एंड गवर्नेस और ब्यूरो फॉर लेजिस्लेटिव और पब्लिक एफेयर्स शमिल हैं।
सिंथिया मैककैफ्रे 1995 में व्हाइट हाऊस फैलो नियुक्त की गईं थी। उन्होंने वेन्डरबिल्ट विश्वविद्यालय से बेचुलर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की और टेक्सास विश्वविद्यालय के एलबीजे स्कूल से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री हासिल की है।
अमरीका की नागरिक मैककैफ्रे अपना खाली समय अपने पति के साथ नई जगह एक्सप्लोर करने, अपनी बेटियों के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने और अपने बहन भाई के कॉमेडी शो का मजा लेने में व्यतीत करती हैं।