शुरुआती महत्वपूर्ण पल

बच्चे के भविष्य निर्माण में पहले 1000 दिन निर्णायक होते हैं, हमें मौका मिला है इसे सही दिशा देने का

जीवन के शुरुआती 1000 दिन बच्चे के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शिशु के मस्तिष्क विकास से लेकर बौद्धिक विकास, उसके स्वास्थ्य, खुशियों, स्कूल में सीखने की उसकी योग्यता और, उसकी भलाई पर जीवन के शुरुआती दिन अहम असर डालते हैं। यहाँ तक कि बच्चा वयस्क होने पर कितना पैसा कमा सकता है।

जीवन के इस रचनात्मक काल में, एक बच्चे का दिमाग प्रत्येक सेकंड दस लाख नए दिमाग से संपर्क बना सकता है - एक ऐसी गति जो आगे कभी नहीं होती।

शुरुआती पल महत्वपूर्ण होते हैं। इसीलिए सही भोजन, प्रोत्साहन और देखभाल, खाना, खेलना और प्यार बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिनों में बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

यूनिसेफ का शुरुआती पल महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य जीवन के शुरुआती वर्षों में स्वस्थ मस्तिष्क विकास, सरकार और व्यवसाइयों द्वारा प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रमों में अधिक निवेश, नीतियों एवं सेवाओं, अभिभावकों और देखभाल करने वालों को अपने बच्चों को जीवन में सर्वोत्तम शुरुआत देने के लिए मदद आदि के महत्त्व पर जागरूकता बढ़ाना है।

Super dads photo.
UNICEF India

मस्तिष्क निर्माण, भविष्य निर्माण : एक छः सूत्रीय कार्रवाई हेतु आह्वान

साक्ष्यों से ये स्पष्ट हो चुका है कि प्रारम्भिक बाल विकास  वैश्विक और राष्ट्रीय प्राथमिकता होना चाहिए। सरकारों ने पहले ही सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के अंतर्गत प्रारंभिक बाल विकास के लक्ष्यों पर अपना संकल्प व्यक्त किया है।

लेकिनए उन्हें अपने इस संकल्प को अपनी कार्रवाइयों से मजबूती प्रदान करना होगा और प्रारंभिक बाल विकास को अपने आर्थिक और राजनैतिक एजेंडा में सबसे ऊपर रखना होगा।

1.ऐसी सेवाओं में तत्काल निवेश जो छोटे बच्चों, विशेष रूप से सर्वाधिक वंचित बच्चों, को जीवन में सर्वोत्तम शुरुआत प्रदान करे।
2.प्रभावी और आवश्यक प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रमों तक पहुँच का घरों, स्कूलों, समुदाय और स्वास्थ्य केन्द्रों तक विस्तार।
3.परिवार अनुकूल प्रारंभिक बाल विकास नीतियों को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना – और निजी क्षेत्र के लिए अनिवार्यता।
 
4.प्रारम्भिक बाल विकास कार्यक्रमों के आवश्यक निर्धारकों के आंकड़े एकत्र करना और उनकी प्रगति का आकलन।
5.प्रारम्भिक बाल विकास कार्यक्रमों के लिए समर्पित नेतृत्व प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों के प्रयासों में अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित करना।
6.उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल विकास सेवाओं के लिए मांग बढ़ाना।

पोषण-खेल-प्यार और दुलार से होगा आपके नन्हें का मस्तिष्क विकास

सभी जगह बच्चों को अपने जीवन की स्वस्थ शुरुआत और अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार विकास का मौका मिलने का हक है। जब हम प्रारम्भिक बाल विकास में निवेश करते हैं, तो हम बेहतर शैक्षणिक माहौल, भविष्य और आर्थिक विकास में निवेश करते हैं।

हमें पता है की आपका सहयोग इस महत्वपूर्ण विषय में तेजी ला सकता है और हम आशा करते हैं कि आप हमारा साथ जरूर देंगे।

हमारे साथ जुड़कर आप ये तीन काम कर सकते हैं :
  • अपने मोबाइल से अपना (और चाहें तो अपने बच्चे के साथ) एक वीडियो रिकॉर्ड एवं हैशटैग #EarlyMomentsMatter के साथ शेयर करके इस अभियान के लिए आगे बढ़कर सहयोग करें।
  • अपने ऑफिस में बच्चों की देखभाल के सम्बन्ध में एक परिचर्चा कर के शुरुआती पल महत्वपूर्ण को अपने ऑफिस का हिस्सा बनायें और सुनिश्चित करें कि आपका कार्यालय कितना परिवार अनुकूल है |
  • प्रत्येक बच्चे के लिए शुरुआती पल को महत्वपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए यूनिसेफ की आर्थिक मदद करें।

क्या आपको पता है कि बच्चे के मस्तिष्क का 80 प्रतिशत विकास 3 वर्ष के पहले ही हो जाता है ? #EarlyMomentsMatter –बच्चे इस महत्वपूर्ण आयु के समय अपने माता-पिता से पोषण, सुरक्षा और प्रोत्साहन चाहते हैं ।

Embedded video follows
UNICEF India
Embedded video follows
UNICEF India

यूनिसेफ पेरेंटिंग

यूनिसेफ जानता है कि हर नए माता-पिता के मन में हजारों प्रश्न होते हैं | इसीलिए हमने माता-पिता और देखभाल करने वालों को मदद करने के लिए UNICEF Parenting की शुरुआत की। क्योंकि अभिभावक और देखभालकर्ता दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण काम करते हैं।

यूनिसेफ पेरेंटिंग के माध्यम से दुनिया के कुछ प्रमुख बाल विशेषज्ञों द्वारा माता पिता को अपने बच्चों को स्वस्थ एवं खुश बच्चे के रूप में विकसित करना सिखाया जाता है। ऐसी ज़रूरी जानकारियां दी जाती हैं, जो उन्हें माता-पिता के लिए बच्चे के शुरूआती 1000 दिनों को सबसे अच्छा बनाने में मदद करेंगी।

और ज्यादा खोजें

कौन कहता है पिता परवरिश नहीं कर सकते?

वे कर सकते हैं और बहुत अच्‍छे से कर सकते हैं।

कहानी देखें

दुनिया में आने वाला हर बच्चा बेहतर शुरुआत का हक़दार

डायरिया और कुपोषण से ग्रस्त तेतरी देवी के लिए वरदान बना एसएनसीयू, 32 किलो वजन के साथ स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

कहानी देखें

स्तनपान के बीच के अनमोल पल

स्तनपान के दौरान एक मां की उलझनें और खुशियां

कहानी को पढ़े

मध्य प्रदेश में उम्मीद और बदलाव का एक सफर

पहली फील्ड विजिट में देखा कैसे भोपाल में नवजात देखभाल से लेकर बाल संरक्षण तक सरकार, स्वास्थ्यकर्मी और समुदाय मिलकर हर बच्चे को बेहतरीन शुरुआत देने में जुटे

कहानी को पढ़े