पोषण माह 2025: हर बच्चे के लिए स्वस्थ भविष्य का निर्माण

पोषण अभियान के जरिए बच्चों के पोषण पर जागरूकता बढ़ा रहा यूनिसेफ इंडिया

UNICEF
POSHAN Maah banner
UNICEF
यूनिसेफ इंडिया देश के साथ मिलकर पोषण माह मना रहा है, जिसमें पोषण अभियान और अच्छे पोषण के महत्व को उजागर किया जा रहा है, ताकि बच्चे स्वस्थ रहे, सीखें और आगे बढ़ें।

हर सितंबर, भारत राष्ट्रीय बातचीत में पोषण को प्राथमिकता देता है। 2025 में भारत सरकार के प्रमुख पोषण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जाएगा।

यूनिसेफ इंडिया इस माह को अपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मनाते हुए राष्ट्रीय प्रयासों को बढ़ावा दे रहा है, ताकि हर बच्चे को जीवन की सही शुरुआत मिल सके।

क्यों ज़रूरी है पोषण माह

अच्छा पोषण सिर्फ थाली में खाना भर नहीं है, बल्कि यह बच्चों में स्वास्थ विकास, सीखने की क्षमता और भविष्य के अवसरों की नींव रखता है। फिर भी भारत में लाखों बच्चे कुपोषण, कम लंबाई (स्टंटिंग), कमज़ोरी (वेस्टिंग) और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पोषण माह जागरूकता बढ़ाने, समाधान साझा करने और समुदायों को प्रेरित करने का एक अवसर है।

"एक अच्छी तरह पोषित बच्चा न केवल स्वस्थ होता है बल्कि वह स्कूल और जीवन में अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने की संभावना भी ज्यादा रखता है।" – यूनिसेफ इंडिया

Embedded video follows
UNICEF From birth to six months, provide exclusive breastfeeding.
पोषण अभियान: एक राष्ट्रीय पहल

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया पोषण अभियान भारत का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बच्चों, किशोरों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाना है। यह अभियान स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता को मजबूत करने और समुदाय की भागीदारी तक पर जोर देता है। पोषण अभियान जीवन के हर चरण में पोषण को महत्व देता है और एक समग्र दृष्टिकोण अपनाता है।

पोषण माह 2025 के दौरान, यूनिसेफ बदलाव की कहानियों को सामने लाएगा, प्रमाण-आधारित तरीकों को साझा करेगा और जमीनी स्तर की आवाज़ों को और मज़बूती से उठाएगा।

यूनिसेफ इंडिया सरकार और समुदायों के साथ मिलकर हर बच्चे के लिए पोषण-सुरक्षित भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सितंबर से अक्टूबर का संदेश यही है: आज बच्चों को पोषण दें, ताकि कल उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

पोषण के बारे में जानने योग्य बातें

Embedded video follows
UNICEF Hear it straight from our #Youth4UNICEF Aadyasha & the Rhino: start small, stay real, and fuel your body for life.

स्वास्थ्य किसी शॉर्टकट या दिखावे से नहीं, बल्कि संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ने से मिलता है।

हमारे #Youth4UNICEF आद्याशा और राइनो से सुनिए: छोटे कदमों से शुरू करें, सच्चे बने रहें और अपने शरीर को जीवनभर सही पोषण दें।🌸 #PoshanMaah2025 #HealthyDiets #MeriThaliSehatWali

“बच्चे की सेहत की शुरुआत जन्म के पहले घंटे से होती है। अगर स्तनपान तुरंत शुरू किया जाए और छह महीने तक केवल माँ का दूध दिया जाए — बगैर पानी, या किसी जानवर के दूध या अन्य विकल्प के बच्चे को सिर्फ मां का दूध दूध ही पिलाया जाये तो उसे पूरा पोषण और मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।”

#PoshanMaah2025 #HealthyDiets #MeriThaliSehatWali

Embedded video follows
UNICEF Healthy Diets & Baby's Diet
Embedded video follows
UNICEF First moments after birth — a golden time for the baby’s nutrition.

ये जरूरी संदेश अपने परिजनों और दोस्तों से जरूर शेयर करें।
#PoshanMaah2025 #HealthyDiets #MeriThaliSehatWali