शुरुआती बचपन के विकास हेतु देखभाल को बढ़ावा
बच्चों के जीवित रहने और उनके द्वारा स्वास्थ्य और मानव क्षमता प्राप्त करने में सहयोग हेतु एक तंत्र
Highlights
महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिया वैश्विक रणनीति (2016 – 2030) सतत विकास लक्ष्यों का दिल है | इसका दृष्टिकोण एक ऐसी दुनिया है जहाँ प्रत्येक महिला, बच्चा और किशोर अपने स्वास्थ्य एवं कल्याण सम्बन्धी अधिकारों को प्राप्त कर सके – शारीरिक और मानसिक दोनों | यह वो दुनिया है जहाँ उनके पास सामाजिक और आर्थिक मौके हों, और वे समृद्ध और स्थायी समाज के निर्माण में भाग ले सकें | और इस दृष्टिकोण का एक आवश्यक अंग है बच्चों के मानव अधिकारों द्वारा उनके जीने और आगे बढ़ने की स्थितियां प्रदान करने का वादा |