यूनिसेफ इंडिया कोविड - 19 स्थिति रिपोर्ट (सिचुएशन रिपोर्ट) न. 8

1 -30 नवंबर 2020

यूनिसेफ इंडिया कोविड - 19 स्थिति रिपोर्ट (सिचुएशन रिपोर्ट) न. 8
UNICEF

Highlights

•भारत में 66 करोड़ बच्चों और उनके परिवारों तक कोविड - 19 से कैसे सुरक्षित रहें, की सही जानकारी पहुंचाई जा चुकी है |

• प्रचलित फीडबैक पद्धति के माध्यम से लगभग 22 लाख 90 हज़ार लोग कोविड - 19 पर निरंतर अपनी चिंताएं साझा करते रहे हैं और स्पष्टीकरण प्राप्त करते रहे हैं |

• 6 करोड़ 18 लाख लोग दो तरफा संचार, सार्थक भागीदारी और कोविड - 19 पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई में भाग लेते रहे हैं |


• पूरे भारत में 36 लाख लोगों तक आवश्यक वाश सामग्रियां (स्वच्छता सम्बन्धी वस्तुओं सहित) और सेवाएं पहुंचाई जा चुकी हैं |

• कुल 25 लाख स्वास्थ्य सुविधा कर्मियों और सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है |

•स्वास्थ्य सुविधाओं और समुदाय में 34,700 स्वास्थ्य कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट - पी पी ई) दिए जा चुके हैं |

• 16 राज्यों में लगभग 4 करोड़ 44 लाख बच्चे यूनिसेफ और उसके सहयोगियों द्वारा शुरू किए गए शैक्षणिक प्रयासों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं |

•333,000 से अधिक बच्चों और उनके देखभाल करने वालों को बाल-सुरक्षा कर्मियों, परामर्शियों और सरकार सहित यूनिसेफ की सहायता से मनो-सामाजिक सहयोग प्रदान किया गया |

• अब तक परिवार या अपने माता-पिता से बिछुड़े 8,200 बच्चों को समुचित वैकल्पिक देखभाल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई |

• यूनिसेफ के 146,000 कर्मियों और सहयोगियों ने लिंग-आधारित हिंसा (जी बी वी) जोखिम न्यूनीकरण और बचे लोगों के लिए रेफेरल पर प्रशिक्षण पूरा किया |

• लगभग 1 करोड़ 97 लाख बच्चे और महिलाएं यूनिसेफ समर्थित सुविधाओं में प्रसव पूर्व, प्रसव के दौरान एवं प्रसव पश्चात् देखभाल, आवश्यक नवजात देखभाल, टीकाकरण, बचपन सम्बन्धी बीमारियों का इलाज़ और एच आई वी देखभाल सहित आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त कर रहे हैं |

• 14 लाख 80 हज़ार स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने वालों को कोविड - 19 मामलों की पहचान, रेफरल और उचित प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है |

• (6 - 59 माह के) 102,400 बच्चों को गंभीर तीव्र कुपोषण (एस ए एम) के इलाज़ के लिए भर्ती किया गया

यूनिसेफ इंडिया कोविड - 19 स्थिति रिपोर्ट (सिचुएशन रिपोर्ट) न. 8
लेखक
UNICEF
प्रकाशन तिथि
भाषा
अंग्रेज़ी

डाउनलोड के लिए उपलब्ध फ़ाइलें