श्याम शुक्ला

सड़क सुरक्षा और किशोर स्वास्थ्य की वकालत कर रहे यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट श्याम शुक्ला

UNICEF
Shyam
UNICEF

यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट नियुक्त हुए 15 वर्षीय श्याम शुक्ला सड़क सुरक्षा और किशोर स्वास्थ्य के लिए एक्टिवली काम करते हैं। वे सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई सड़क सुरक्षा कार्यशालाएँ आयोजित की हैं और विश्व स्वास्थ्य क्षेत्रीय सम्मेलन 2024 में युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व भी किया है।

हेलमेट एंबेसडर के रूप में श्याम युवाओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग और हेलमेट के उपयोग पर जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने "प्रोजेक्ट सेफ ऑन रोड्स" नामक एक युवा-नेतृत्व वाली पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य शिक्षा, साथियों की भागीदारी और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।

श्याम ने स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के विचार साझा करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की उप आयुक्त डॉ. ज़ोया के साथ आयोजित युवा परामर्श में भी भाग लिया, जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के विचार साझा किए। उनका कार्य जागरूक और सशक्त युवाओं द्वारा सुरक्षित और स्वस्थ समुदाय बनाने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 पर गौरांशी और उन्नति के साथ श्याम ने यह संदेश दोहराया कि आज के बच्चे और युवा बदलाव के लिए सोचते हैं, विश्वास करते हैं और कदम उठाते हैं।

सोशल मीडिया लिंक और प्रमुख गतिविधियों की झलकियां
दिन और तारीखविवरणलिंक
21 नवंबर 2026
 
दूसरे समूह (2025-2026) के यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट्स की घोषणाInsta: (3) Instagram 
12 जनवरी 2026 – राष्ट्रीय युवा दिवस

 

यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट्स का संदेश:
"हम परवाह करते हैं। हम विश्वास करते हैं। हम कार्रवाई करते हैं।"

इस #NationalYouthDay पर यूथ एडवोकेट्स ने याद दिलाया कि वास्तविक बदलाव तब शुरू होता है जब युवा आगे बढ़ते हैं, अपनी आवाज़ उठाते हैं और कार्रवाई करते हैं  #foreverychild, everywhere!

Insta: Instagram 
Embedded video follows
UNICEF