हमारे साथ काम करने को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यूनिसेफ इंडिया के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब यहां पाएं

-
UNICEF

प्रश्‍न: यूनिसेफ द्वारा नियुक्त किए जाने वाले कार्य क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

उत्तर: प्रशासन, आपरेशन, वित्त, मानव संसाधन, आपूर्ति/खरीद, लॉजिस्टिक्‍स, आईटी/सूचना प्रणाली, विधिक/नीति, मॉनिटरिंग/मूल्यांकन, पालिसी एडवोकेसी/पार्टनरशिप, बाल सुरक्षा, शिक्षा, प्रारंभिक बचपन का विकास, स्‍वास्‍थ्‍य/पोषण, एचआईवी/एड्स, जल एवं स्वच्छता, फंड रेसिंग।

प्रश्‍न: स्‍टाफ की विभिन्‍न श्रेणियां कौन-कौन सी हैं?

उत्तर: इंटरनेशनल प्रोफेशनल (आईपी) स्टाफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भर्ती की जाती है और ये दुनिया भर में सभी ड्यूटी स्टेशनों पर सेवा देते हैं। वे नेतृत्व, प्रबंधकीय अथवा विशेषज्ञ के रूप में कार्य करते हैं, जिनके लिए तकनीकी विशेषज्ञता का स्‍तर चाहिए। सीनियर स्‍टाफ अथवा डायरेक्‍टर स्‍तर के पद भी इस श्रेणी में आते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.unicef.org/about/employ www.unicef.org/about/employ देखें। जनरल सर्विस (जीएस) स्‍टाफ की भर्ती स्‍थानीय तौर पर की जाती है और ये संगठन के सभी क्षेत्रों और सभी स्‍थानों पर प्रशासनिक व सहायक सेवाएं देते हैं। नेशनल ऑफिसर (एनओ) स्टाफ उसी देश के निवासी होते हैं जिस देश में वे तकनीकी और प्रोफेशनल प्रकृति के कार्य करते हैं। नेशनल ऑफिसरों की भर्ती स्थानीय तौर पर की जाती है।

प्रश्‍न: विभिन्न प्रकार के कॉन्‍ट्रैक्‍ट कौन-कौन से हैं?

उत्‍तर: यूनिसेफ संगठन की जरूरतें देखते हुए अनेक तरह  के रोजगार कॉन्‍ट्रैक्‍ट प्रस्‍तुत करता है। यूनिसेफ भारत में इस समय निम्‍न‍ प्रकार के कॉन्‍ट्रैक्‍ट पेश करता है:

फिक्स्ड टर्म या नियमित नियुक्ति: 

फिक्‍स्‍ड टर्म या नियमित नियुक्ति के आधार पर आप यूनिसेफ के स्टाफ के रूप में नियुक्त हो सकते हैं, जिसमें विशेष रूप से दो वर्ष के लिए, जिसका संगठन की जरूरतों के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। फिक्‍स्‍ड-टर्म कॉन्‍ट्रैक्‍ट स्टाफ की तीन श्रेणियों में जारी किए जा सकते हैं: इंटरनेशनल प्रोफेशनल, नेशनल ऑफिसर और जनरल सर्विस श्रेणी।

टेम्‍परेरी अपॉइंटमेंट: 

टेम्‍परेरी अपॉइंटमेंट सीमित समय के लिए होती हैं, जिन्‍हें आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया सहित कम अवधि की जरूरतें पूरी करने के लिए एक वर्ष से कम समय के लिए जारी किया जाता है। टेम्‍परेरी अपॉइंटमेंट यूनिसेफ स्‍टाफ की सभी तीनों श्रेणियों में जारी किया जा सकता है। टेम्‍परेरी अपॉइंटमेंट मॉडल्‍टी में भर्ती किए गए स्‍टाफ सदस्‍यों को पूरा वेतन, लेकिन लाभ कुछ कम मिलते हैं।

कंसल्‍टेंसी: 

यूनिसेफ किसी निश्चित कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कंसल्‍टेंसी हेतु लोगों को नियुक्‍त करता है, जिसके लिए संगठन में आवश्यक विशेषज्ञ तत्काल उपलब्‍ध न हो।

प्रश्‍न: किसी पद के लिए उम्मीदवार के पास क्‍या-क्‍या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर: यूनिसेफ को संबंधित क्षेत्रों में उच्च तकनीकी योग्यताएं चाहिए। यूनिसेफ का मानना है किसी विशिष्ट भूमिका के लिए न केवल व्यक्ति की तकनीकी योग्यता का मूल्यांकन करना आवश्यक है, बल्कि उसकी व्यवहार संबंधी योग्यता और संगठन में उसकी सांस्कृतिक योग्यता का मूल्यांकन करना भी उतना ही जरूरी है। 

स्टाफ का चुनाव यूनिसेफ की योग्यता मॉडल के आधार पर होता है। यूनिसेफ के सभी स्टाफ के पास कोर वैल्‍यू होनी चाहिए। कैंडिडेट की योग्यताएं व्यवहारों पर आधारित होती हैं, जिससे पद के लिए परिणाम हासिल होते हैं। यूनिसेफ के सभी स्‍टाफ के लिए साझा कोर वैल्‍यू इस प्रकार हैं: विविधता और एकजुटता, सत्‍यनिष्‍ठा और प्रतिबद्धता। 

हमारी महत्‍वपूर्ण योग्‍यताएं हैं: लोगों के साथ संचार, काम करना और परिणाम हासिल करने के लिये प्रयासरत्त रहना। इन क्षेत्रों में निपुणता जॉब के स्‍तर के अनुसार अलग-अलग होती हैं। कार्य करने की योग्यताएं भी पद के कार्य क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होती हैं।

कृप्या अपेक्षित योग्यताएं जानने के लिए किसी पद की रिक्ति घोषणा (वैकेंसी अनाउंसमेंट) पढ़ें। आप यूनिसेफ की प्रत्‍येक कोर वैल्‍यू और योग्‍यता को विस्‍तार से जानने के लिए इन दस्तावेजों पर क्लिक कर सकते हैं। 

प्रश्‍न: किसी विशिष्‍ट पद का वेतनमान क्‍या है?

उत्‍तर: राष्ट्रीय अधिकारी (नेशनल ऑफिसर) में स्‍टाफ के सदस्य और सामान्‍य सेवा अधिकारी (जनरल सर्विस ऑफिसर) श्रेणियों को स्‍थानीय वेतनमान के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाता है‍ जिसमें समय-समय पर सुधार  किया जाता है। निम्नलिखित लिंक से अधिक जानकारी प्राप्‍त करें: http://www.un.org/depts/OHRM/salaries_allowances/salaries/india.htm

प्रश्‍न: स्‍टाफ मेम्‍बर को क्‍या-क्‍या लाभ और पात्रता मिलती हैं?

उत्तर: यूनिसेफ के कर्मचारी परिवार अनुकूल कार्य-जीवन, और विविधता नीतियों का लाभ उठाते हैं। यूनिसेफ संतुलित लिंग और भौगोलिक प्रतिनिधित्‍व बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारियों के लिए अन्‍य लाभ और पात्रताओं में शामिल हैं:

कर छूट:- संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा भुगतान किए जाने वाले वेतन, अनुदान और भत्‍तों पर आमतौर पर आयकर से छूट होती है।

भत्ते और लाभ:- आप अन्‍य भत्‍तों और फायदों के पात्र हो सकते हैं: आपके आश्रित बच्‍चे होने पर परिवार भत्ता भी शामिल है। आपके कॉन्‍ट्रैक्‍ट के आधार पर आपको प्रतिवर्ष 30 दिन से लेकर 18 दिन तक अवकाश व छुट्टियां भी मिल सकेंगी। इसके अलावा, यूनिसेफ मैटर्निटी, पैटर्निटी, अडोप्‍शन, पेड सिक लीव आदि देता है। यूनिसेफ प्रतिवर्ष 10 वेतन सहित अवकाश भी देता है; ये एक फील्‍ड ऑफिस से दूसरे फील्‍ड ऑफिस के लिए अलग-अलग होते हैं।

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस:- आप यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित कोई मेडिकल इंश्‍योरेंस प्‍लान लेने के पात्र होंगे। मासिक प्रीमियम का भुगतान आपके संगठन द्वारा संयुक्‍त रूप से किया जाएगा।

रिटायरेमेंट पेंशन:- आपकी नियुक्‍त‍ि छह माह या अधिक समय के लिए होने अथवा बिना किसी व्यवधान के आपके छह माह की सेवा पूरी करने पर, आप यूनाइटेड नेशन्‍स ज्‍वाइंट स्टाफ पेंशन फंड (यूएनजेएसपी) के प्रतिभागी बनते हैं। आपके मासिक वेतन से अनिवार्य अंशदान की कटौती होगी।

प्रश्‍न: किसी व्‍यक्ति को वैकेंसी की फर्जी सूचना अथवा नियुक्‍त‍ि या प्रशिक्षण का फर्जी प्रस्‍ताव मिलने पर उसे क्‍या कदम उठाने चाहिए?

उत्‍तर: यूनिसेफ को पता है कि इंटरनेट के माध्यम से फर्जी वैकेंसी घोषित की जा सकती हैं, जिनका उद्देश्य लोगों से रोजगार के लिए पंजीकरण शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठना होता है। यदि आपको ऐसा कोई नोटिस मिले तो आपसे अनुरोध है कि आप यूनाइटेड नेशन्‍स से अथवा इनकी ओर से प्राप्‍त ई-मेल, पत्र अथवा टेलीफोन संचार की प्रमाणिकता जांचें और यदि आपको विश्वास हो कि दी गई जानकारी धोखाधड़ीपूर्ण है तो www.un.org/en/aboutun/fraudalert/contactform.asp?address=1 के माध्‍यम से फ्रॉड ई-मेल अर्ल्ट भेजें। इस मामले में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.un.org/en/aboutun/fraudalert पर जाएँ।