यूनिसेफ प्रकाशन पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यूनिसेफ इंडिया के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब यहां पाएं

UNICEF
UNICEF India  launched itÕs ÕThe State of the Worlds Children Report 2017: Children in a digital world today.
UNICEF

FAQs

प्रश्‍न: यूनिसेफ प्रकाशन क्‍या हैं?

उत्तर: बच्चों के अधिकारों के हित में संगठन के अधिदेश की पूर्ति हेतु यूनिसेफ के प्रकाशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे पॉलिसी संवाद में शामिल होने के लिए यूनिसेफ को साधन उपलब्ध कराते हैं और निर्णय-लेने की प्रक्रिया प्रभावित करते हैं, बच्‍चों की ओर से यूनिसेफ और इसके भागीदारों के प्रयासों का वर्णन करते हैं, और यूनिसेफ का ज्ञान नेतृत्व और विशेषज्ञता दर्शाते हैं। 

यूनिसेफ का वार्षिक प्रमुख प्रकाशन, द स्टेट ऑफ द वर्ल्‍ड्ज चिल्‍ड्रन, आज दुनिया में बच्चों को प्रभावित करने वाले सबसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों को शामिल करता है। यह अनुसंधान आधारित एडवोकेसी रिपोर्ट दुनियाभर के देशों के बच्‍चों के जीवित रहने, उनको विकास और सुरक्षा से संबंधित नये आंकड़े पेश करती है। इन्‍हें सांख्यिकीय तालिकाओं में दर्शाया जाता है, जो प्रकाशन की मानक विशेषता है। 

यह रिपोर्ट पहली बार 1979 में, अंतरराष्ट्रीय बाल वर्ष के अवसर पर, “द सिचूएशन ऑफ चिल्‍ड्रन इन डिवेलपिंग वर्ल्‍ड” के रूप में प्रकाशित की गई थी। इस प्रकाशन को अपना वर्तमान नाम, “द स्‍टेट ऑफ द वर्ल्‍ड्ज चिल्‍ड्रंन” अगले वर्ष दिया गया।

 

प्रश्‍न: यूनिसेफ के प्रकाशन किन-किन भाषाओं में उपलब्ध हैं?

उत्तर: प्रकाशन के वेबपेज पर दिए गए लिंक में उपलब्ध भाषाओं के वर्जन दर्शाए जाएंगे। हमारे अनेक प्रकाशन अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश भाषा में उपलब्ध हैं। यूनिसेफ के कार्यालय और नेशनल कमेटियां भी सामग्री का स्‍थानीय भाषाओं में अनुवाद करते हैं। किसी विशिष्ट स्थानीय भाषा की जरूरत के लिए, http://www.unicef.org/infobycountry/index.html पर यूनिसेफ कंट्री ऑफिस की वेबसाइट पर अथवा http://www.unicef.org/about/structure/index_natcoms.html पर क्लिक करके यूनिसेफ नेशनल कमेटी की वेबसाइट पर जाएं।

 

प्रश्‍न: प्रकाशन को प्रिंट अथवा डाउनलोड कैसे किया जा सकता है?

उत्तर: पीडीएफ फाइल डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए, आपके कंप्‍यूटर में फ्री एडोबी एक्रोबेट रीडर अवश्‍य होना चाहिए। पीडीएफ फाइल लॉन्‍च हो जाने पर, सेव या प्रिंट फंक्‍शन पर क्लिक करें। ध्‍यान रहे कुछ रिपोर्टें, काफी बड़ी होती हैं और कुछ कंप्‍यूटरों या प्रिंटरों को उन्‍हें प्रोसेस करने में कठिनाई हो सकती है।

 

प्रश्‍न: क्‍या यूनिसेफ प्रकाशनों का नि:शुल्‍क इस्‍तेमाल किया जा सकता है?

उत्तर: यूनिसेफ शैक्षणिक और जानकारी के उद्देश्य से अपने प्रकाशनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देता है, लेकिन यूनिसेफ के सभी प्रकाशन कापीराइट कानूनों और विनियमों के अंतर्गत सुरक्षित हैं। इसलिए, यूनिसेफ के किसी भी प्रकाशन की पूरी तरह अथवा आंशिक रूप से प्रिंट अथवा इलेक्‍ट्रॉनिक कॉपी तैयार करने के लिए यूनिसेफ से लिखित अनुमति की जरूरत होती है।

सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक व अनुसंधान संस्थानों, गैर-वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए काम कर रहे व्यक्तियों को बिना किसी शुल्क के अनुमति दी जाती है। वाणिज्यिक प्रकाशकों को कुछ वित्तीय योगदान देने के लिए कहा जाता है।

संचार विभाग के प्रकाशनों की कॉपी तैयार करने की अनुमति के लिए, कृपया पब्लिकेशन्‍स सेक्‍शन 3 यूनाइटेड नेशन्‍स प्‍लाजा, न्‍यूयॉर्क, एनवाई 10017, यूएसए, टेलीफोन: +1 (212) 326-7434, ई-मेल से संपर्क करें। यूनिसेफ के अन्य ऑफिस या डिवीजन के प्रकाशनों की कॉपी तैयार करने के लिए, कृपया उस ऑफिस या डिवीजन से संपर्क करें। प्रत्येक प्रकाशन के लिए संपर्क जानकारी की सूची दी गई है।

 

प्रश्‍न: यूनिसेफ के किसी प्रकाशन को कैसे उद्धृत (Cite) किया जा सकता है?

उत्तर: जिन प्रकाशनों के लिए पहले ही अनुमति ली जा चुकी है, उन्‍हें उद्धृत करने के लिए, सभी मामलों में ये मानक आभार पंक्ति लिखी जानी चाहिए: 

लेखक का नाम [व्यक्ति या संस्थान], प्रकाशन का पूरा शीर्षक [शीर्षक और उपशीर्षक], विभाग का नाम [यदि उपलब्ध हो], प्रकाशक [यूनिसेफ], प्रकाशन का शहर, दिनांक [महीना और वर्ष, यथा उपलब्‍ध], पृष्‍ठ संख्‍या। यूनिसेफ की अनुमति से पुनर्मुद्रित।

उदाहरण के लिए: यूनाइटेड नेशन्‍स चिल्ड्रन्‍ज फंड, प्रोग्रेस फॉर चिल्‍ड्रन: ए रिपोर्ट कार्ड ऑन एडोलेसेंट्स, नं. 10, यूनिसेफ, न्‍यूयॉर्क, अप्रैल, 2012। यूनिसेफ की अनुमति से पुनर्मुद्रित। कृपया यूनिसेफ प्रकाशन से ईमेल द्वारा संपर्क करें।