युवाह(जनरेशन अनलिमिटेड)

यूनिसेफ युवाह(जनरेशन अनलिमिटेड) के जरिये हाशिए पर खड़े समुदायों पर ध्यान केंद्रित करके 300 मिलियन युवाओं और महिलाओं की क्षमता को उजागर करता है

Young people smiling
UNICEF

यूनिसेफ युवाह (जनरेशन अनलिमिटेड) अपने कामों के जरिये हाशिए पर खड़े समुदायों पर ध्यान केंद्रित करके 300 मिलियन युवाओं और महिलाओं की क्षमता को उजागर करने का काम कर रहा है। 

युवाह (जनरेशन अनलिमिटेड) के माध्यम से सार्वजनिक-निजी-युवा भागीदारी को बढ़ावा देकर, युवाह ऐसे अभिनव समाधान चला रहा है जो भौतिक और डिजिटल समाधानों को मिलाते हैं और सीखने से लेकर कमाई में बदलाव के लिए रास्ते बनाते हैं। यह पहल युवाओं के नेतृत्व से जलवायु कार्रवाई को प्रोत्साहित करने का काम करती हैं।

यूनिसेफ का युवाह युवाओं के लिए कौशल निर्माण और सामाजिक-आर्थिक तथा परिवर्तनकारी अवसर पैदा करने के लिए समर्पित है। उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस करके, युवाह यह सुनिश्चित करता है कि युवा न केवल अपने भविष्य को दिशा देने में सक्षम हों, बल्कि अपने समुदायों और पूरे देश में परिवर्तन के गतिशील वाहक भी बनें।

2019 में शुरू किया गया, यह कार्यक्रम अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा युवाओं तक पहुँच चुका है - कौशल विकास और रोज़गार, सामाजिक नवाचार और उद्यमिता, करियर मार्गदर्शन, नागरिक कार्रवाई, स्वयंसेवा के अवसर और अन्य अवसरों के माध्यम से।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आदि के साथ साझेदारी के माध्यम से, युवाह भारत में युवाओं के सामने सीखने, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों का समाधान कर रहा है।

amazon-logo
Capgemini
CIFF Image
Rohini Nilekani Philanthropies
SAP logo
UNFPA

भारत में युवाह की रणनीतिक प्राथमिकताएँ:

  • 10 करोड़ युवाओं के लिए आर्थिक अवसरों के द्वार खोलना।
  • 20 करोड़ युवाओं की स्किल डेवलपमेंट करके प्रोडक्टिव जीवन जीने में सहायता करना
  • 30 करोड़ युवाओं के साथ परिवर्तन-निर्माता के रूप में साझेदारी करना और उनके नेतृत्व विकास के लिए अवसर तैयार करना

दुनिया तेज़ी से बदल रही है और साथ ही भारत के युवाओं की ज़रूरतें और आकांक्षाएँ भी बदल रही हैं। युवतियों और विकलांगों सहित कई युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार से वंचित रहना पड़ रहा है। युवाह (YuWaah) सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देने और लाखों युवाओं के लिए अनुकूलित अवसर प्रदान करने के लिए साझेदारियाँ बनाकर ऐसे मानदंडों को चुनौती दे रहा है, साथ ही युवाओं के सह-निर्माण, जुड़ाव और नेतृत्व को केंद्र में रख रहा है।

  • 1.5 करोड़ से ज़्यादा युवाओं को नौकरी सहायता, काम और प्रशिक्षु के अवसर देकर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया गया।
  • 4,12,711 युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाकर सफल उद्योग चलाने में सक्षम बनाया गया है।
  • 1.2 करोड़ युवाओं को करियर मार्गदर्शन और मेंटरशिप द्वारा विकल्प चुनने और उन्हें आगे बढ़ाने का अधिकार दिया गया है।
  • 5.5 करोड़ युवाओं को 21वीं सदी के कौशल प्राप्त करके अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को आगे बढ़ाने के लिए सक्षम बनाया गया है।
  • 5.8 करोड़ से ज़्यादा युवाओं को सामाजिक प्रभाव के अवसरों का नेतृत्व और भागीदारी करके सक्रिय परिवर्तन कर्ता बनने का अधिकार दिया गया है।
Embedded video follows
UNICEF Enabling #EveryYoungPerson With UNICEF-YuWaah and Public, Private, Youth Partners #EveryYoungPerson—no matter who they are or where they come from—deserves a future full of opportunities and a fair chance to thrive.

YuWaah is at its core a platform where youth-centric action is co-created, especially facilitated by young Indians from diverse backgrounds who form YuWaah’s Young People’s Action Team (YPAT). They hold a pivotal role in guiding YuWaah’s governance and strategic priorities by actively participating in board meetings, task forces, and working groups. 

Divya Sharma
UNICEF Divya Sharma

“As part of the Young People's Action Team, we promoted youth voices and collaborated with various stakeholders in sectors such as education, entrepreneurship, and skilling. We focused on bringing the perspectives of marginalized groups from different parts of the country.

It was a unique learning experience, as it's not every day that young people get a seat at the table, for instance, I was part of UNICEF YuWaah’s Board meetings and had the opportunity to represent young people with other public-private-youth partners. Now, as a social impact consultant, I reflect on my time as a YPAT to make my advocacy work more youth-centric and inclusive.”

Divya Sharma

YuWaah has also launched #ImpactWithYouth, a campaign aimed at promoting youth centrality in both public and private sectors through partnerships between leaders and young individuals. YuWaah also brings together global leaders and young changemakers together for a unique video podcast series to discuss pertinent issues and solidify inter-generational learning that shapes our collective futures. 

Embedded video follows
Embedded video follows
Embedded video follows

UNICEF YuWaah Annual Report 2024 

The report highlights UNICEF's efforts in enabling young people in India realize their full potential. As a multi-stakeholder Public-Private-Youth partnerships platform, YuWaah (Generation Unlimited in India), collaborates with governments, private sector, UN agencies, civil society, and youth to support young people's learning to earning transition. The report showcases key programs, impact metrics, success stories, and future strategies, demonstrating UNICEF YuWaah's commitment to creating a more inclusive and skill-driven ecosystem for India’s youth.