मेरा दिन. मेरे अधिकार. मेरा भविष्य.

हर बच्चे की अपनी आवाज़ है। हर बच्चे के अपने अधिकार हैं। हर बच्चा एक अच्छे भविष्य का हक़दार है।

-
UNICEF

बच्चों की नज़र से एक बेहतर भविष्य कैसा दिखता है? एक ऐसा भविष्य, जहाँ हर बच्चा पढ़ सके, खेल सके, सुरक्षित माहौल में बड़ा हो सके, उसकी बात सुनी जाए, उसे अपनापन मिले और वह अपने सपने पूरे कर सके।

इस विश्व बाल दिवस पर देश भर के बच्चे और युवा अपनी उम्मीदें, अपने सपने और वे बदलाव साझा कर रहे हैं, जो वे अपने आसपास और दुनिया में देखना चाहते हैं। स्कूल और खेल के मैदान से लेकर घर और समुदाय तक, उनकी आवाज़ हमें याद दिलाती है कि हर बच्चे को सपने देखने, अपनी बात कहने और अपना भविष्य बनाने में हिस्सा लेने का हक़ है।

क्योंकि भविष्य बच्चों का है। और इसे बनाने में उनकी भी राय होनी चाहिए।

विश्व बाल दिवस क्या है?

विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1959 में बाल अधिकार घोषणा और 1989 में बाल अधिकार कन्वेंशन अपनाए गए थे।

यह दिन बच्चों का है, बच्चों के लिए है। यह उनके अधिकारों का जश्न मनाने, उनकी उपलब्धियों को पहचानने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का दिन है। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि ऐसी दुनिया बनाएँ, जहाँ हर बच्चा सुरक्षित जीवन जी सके, आगे बढ़ सके, पढ़ सके, अपनी भागीदारी निभा सके और हर तरह के नुकसान से बचा रहकर बड़ा हो सके।

भारत में विश्व बाल दिवस 2026 बच्चों और युवाओं को सबसे आगे रखता है। यह सभी को उनके अनुभव सुनने, उनके सपनों का जश्न मनाने और उनके अधिकारों के लिए अपना वादा फिर से दोहराने का न्योता देता है।

मेरा दिन. मेरे अधिकार. मेरा भविष्य.

मेरा दिन

हर बच्चे को ऐसा बचपन मिलना चाहिए, जिसमें सीखने, खेलने, नई चीज़ें जानने, खुद को व्यक्त करने और बड़े होने की खुशी महसूस करने के मौके हों। विश्व बाल दिवस हर तरह के बच्चों का जश्न है, उनकी अलग पहचान, उनकी रचनात्मकता और उनकी क्षमता को पहचानते हुए।

मेरे अधिकार

हर बच्चे के अधिकार हैं, चाहे वह कोई भी हो, कहीं भी रहता हो या किसी भी हालात में पैदा हुआ हो। सेहत, पढ़ाई, सुरक्षा, भागीदारी और बराबर मौकों का अधिकार हर बच्चे का है। ये अधिकार कोई एहसान नहीं हैं। ये वादे हैं, जिन्हें पूरा करना ज़रूरी है।

मेरा भविष्य

बच्चों के अपने लिए, अपने परिवार, अपने समुदाय और दुनिया के लिए सपने हैं। कोई टीचर, वैज्ञानिक, कलाकार या खिलाड़ी बनना चाहता है। कोई ऐसे समाज का सपना देखता है जहाँ भेदभाव न हो, धरती साफ़ हो, हर जगह सुरक्षित हो और हर किसी को अपनापन मिले। सपना चाहे जो भी हो, हर बच्चे को अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का मौका मिलना चाहिए।

उनका दिन. उनके अधिकार. उनका भविष्य.
Embedded video follows
UNICEF This #ChildrenDay, let’s make space for what children want for their lives and the world around them: the chance to grow up healthy and safe, learn, explore their potential, and have their voices heard.

देखिए: मेरा दिन. मेरे अधिकार. मेरा भविष्य.

जब हम बच्चों से पूछते हैं कि वे कैसा भविष्य चाहते हैं, तो वे हमें अपने सपनों, अपनी उम्मीदों और उन बदलावों के बारे में बताते हैं, जो वे देखना चाहते हैं।

विश्व बाल दिवस की इस खास फ़िल्म में बच्चे बता रहे हैं कि अधिकारों, मौकों और खुद जैसा होने की आज़ादी के साथ बड़ा होना उनके लिए क्या मायने रखता है। उनकी आवाज़ हमें याद दिलाती है कि हर बच्चे के पास कहने को कुछ ज़रूरी है।

विश्व बाल दिवस 2026 की फ़िल्म जल्द आ रही है...

बच्चों की आवाज़ और उनकी कहानियाँ

देश भर के बच्चों और युवाओं से सुनिए

हर बच्चे की अपनी कहानी है। हर आवाज़ एक नया नज़रिया लाती है। देश भर में बच्चे और युवा फ़िल्मों, अपनी कहानियों, रचनात्मक तरीकों और बातचीत के ज़रिए बता रहे हैं कि उनके लिए क्या मायने रखता है।

वे अपने सपनों, उन मौकों की बात करते हैं जिनकी उन्हें उम्मीद है, और उन मुश्किलों की भी, जिनसे वे पार पाना चाहते हैं। पढ़ाई के अधिकार और बराबर मौकों से लेकर सबको साथ लेकर चलने, खुशहाली और साफ़ पर्यावरण तक, उनकी सोच हमें याद दिलाती है कि बेहतर भविष्य की शुरुआत बच्चों की बात सुनने से होती है।

उनकी कहानियाँ देखिए और जानिए कि वे कैसे भविष्य का सपना देखते हैं।

उमा
केरल · #Youth4UNICEF
हर बच्चे को सीखने, आगे बढ़ने और अपना भविष्य खुद बनाने का मौका मिलना चाहिए।


उमा का वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए →

तुलिका तिवारी 
मध्य प्रदेश · #Youth4UNICEF
एक ऐसा भविष्य, जहाँ हर बच्चा नई चीज़ें आज़मा सके, अपना हुनर पहचान सके और अपने सपनों को पूरा कर सके।


तुलिका का वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए →

हर्षिता कुलकर्णी
ग्वालियर · #Youth4UNICEF
एक ऐसा भविष्य, जहाँ किसी बच्चे को अलग होने की वजह से परखा न जाए।


हर्षिता का वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए →

हर आवाज़ मायने रखती है

हर बच्चे के पास सुनाने के लिए एक कहानी है, पूरा करने के लिए एक सपना है और भविष्य के लिए अपनी एक सोच है।

देश भर में बच्चे और युवा उन मुद्दों पर खुलकर बोल रहे हैं जो उनके लिए ज़रूरी हैं, जैसे पढ़ाई और बराबर मौके, सुरक्षा, सबको साथ लेकर चलना और एक स्वस्थ धरती।

उनकी आवाज़ हमें याद दिलाती है कि बच्चे सिर्फ़ भविष्य नहीं हैं। वे आज भी अपने आसपास की दुनिया को बनाने में हिस्सा ले रहे हैं।

इस विश्व बाल दिवस पर हम उनके विचारों, उनके सपनों और बेहतर दुनिया बनाने के उनके हौसले का जश्न मना रहे हैं।

क्योंकि हर बच्चे की बात सुनी जानी चाहिए, और हर आवाज़ मायने रखती है।

पढ़ाई और हुनर

ऐसी भाषा में पढ़ाई जो बच्चे समझ सकें, काम आने वाला हुनर और स्कूल में बने रहने का बराबर मौका।

पूरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखिए →

भागीदारी और सबका साथ

बच्चों के लिए फ़ैसले, बच्चों के साथ मिलकर, ऐसे समाज में जहाँ हर कोई अपनापन महसूस करे।

पूरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखिए →

जलवायु और बचाव

गर्मी, बाढ़ और प्रदूषण झेल रहे बच्चे, जो इन मुश्किलों का हल ढूँढने में हिस्सा लेना चाहते हैं।

पूरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखिए →

सुरक्षा और हिफ़ाज़त

हिंसा, भेदभाव और डर से आज़ादी, और ज़रूरत के समय बच्चों तक पहुँचने वाली मदद। 

पूरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखिए →

सेहत, पोषण, साफ़ पानी और स्वच्छता

हर बच्चे के लिए पौष्टिक भोजन, सुरक्षित शौचालय और माहवारी के दौरान सही सहायता।

पूरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखिए →

देश भर में विश्व बाल दिवस

विश्व बाल दिवस देश भर के बच्चों, युवाओं, समुदायों, साथी संस्थाओं और बदलाव लाने वालों को एक साथ लाता है।

रचनात्मक गतिविधियों, बातचीत, डिजिटल कैंपेन और स्थानीय पहलों के ज़रिए बच्चे अपने अनुभव और सपने साझा कर रहे हैं, और समुदाय मिलकर उनके अधिकारों का जश्न मना रहे हैं और उनके लिए आवाज़ उठा रहे हैं।

बच्चों की फ़िल्मों और कहानियों से लेकर युवाओं की अगुवाई वाली गतिविधियों और लोगों की भागीदारी तक, ये पल बताते हैं कि बच्चों की बात सुनना और उन्हें सच में हिस्सा लेने के मौके देना कितना ज़रूरी है।

देखिए, देश भर में विश्व बाल दिवस कैसे मनाया जा रहा है।

बच्चों के सपनों से मिलकर कदम उठाने तक

बच्चों के सपनों को सिर्फ़ बातों की नहीं, बल्कि मौकों, साथ और ठोस कदमों की भी ज़रूरत होती है।

11 दिसंबर 2026 को यूनिसेफ अपने 80 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर विश्व बाल दिवस एक बड़ी बातचीत की शुरुआत करता है, कि हम बच्चों के लिए कैसे फ़ैसले लेते हैं।

80 सालों से यूनिसेफ सरकारों, समुदायों और साथी संस्थाओं के साथ मिलकर बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। आज हम जो फ़ैसले लेंगे, वही तय करेंगे कि कल बच्चों को कौन से मौके मिलेंगे।

बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य चुनिए। बच्चों के साथ मिलकर चुनिए।

हमारे साथ जुड़िए

विश्व बाल दिवस का हिस्सा बनें

बच्चों की आवाज़ सुनिए। उनकी कहानियाँ साझा कीजिए। उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाइए। उन्हें उन फ़ैसलों में हिस्सा लेने के मौके दीजिए, जो उनकी ज़िंदगी पर असर डालते हैं।

साथ मिलकर हम ऐसी दुनिया बना सकते हैं, जहाँ हर बच्चे की बात सुनी जाए, उसे सम्मान मिले, वह सुरक्षित रहे और अपने सपने पूरे करने के लिए आगे बढ़ सके।

हर बच्चे की अपनी आवाज़ हो, हर बच्चे का अपना भविष्य हो।

#WorldChildrensDay #ForEveryChild #ChooseAFutureForChildren

विश्व बाल दिवस के बारे में और जानिए

विश्व बाल दिवस से जुड़े आम सवालों के जवाब

विश्व बाल दिवस के बारे में और जानिए

विश्व बाल दिवस बच्चों का दिन है, बच्चों के लिए। यह उनके अधिकारों का जश्न मनाने, उनकी उपलब्धियों को पहचानने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का दिन है।

यह हमें याद दिलाता है कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि ऐसी दुनिया बनाएँ, जहाँ हर बच्चा सुरक्षित जीवन जी सके, आगे बढ़ सके, पढ़ सके, अपनी भागीदारी निभा सके और हर तरह के नुकसान से बचा रहकर बड़ा हो सके।

विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1959 में बाल अधिकार घोषणा और 1989 में बाल अधिकार कन्वेंशन अपनाए गए थे।

इस विश्व बाल दिवस पर देश भर के बच्चे और युवा अपनी उम्मीदें, अपने सपने और वे बदलाव साझा कर रहे हैं, जो वे देखना चाहते हैं। क्योंकि, भविष्य बच्चों का है और इसे बनाने में उनकी भी राय होनी चाहिए।

इस साल की थीम है: मेरा दिन। मेरे अधिकार। मेरा भविष्य। हर बच्चे को ऐसा बचपन मिलना चाहिए, जिसमें सीखने, खेलने, नई चीज़ें जानने और खुद को व्यक्त करने के मौके हों। हर बच्चे के अधिकार हैं, चाहे वह कोई भी हो, कहीं भी रहता हो या किसी भी हालात में पैदा हुआ हो।

हर बच्चे के अपने लिए, अपने परिवार, समुदाय और दुनिया के लिए सपने हैं। सपना चाहे जो भी हो, हर बच्चे को उसे पूरा करने का मौका मिलना चाहिए। उनका दिन। उनके अधिकार। उनका भविष्य।

रचनात्मक गतिविधियों, बातचीत, डिजिटल कैंपेन और स्थानीय पहलों के ज़रिए बच्चे अपने अनुभव और सपने साझा कर रहे हैं, और समुदाय मिलकर उनके अधिकारों का जश्न मना रहे हैं।

बच्चों की फ़िल्मों और कहानियों से लेकर युवाओं की अगुवाई वाली गतिविधियों तक, ये पल देश भर के बच्चों, युवाओं, समुदायों, साथी संस्थाओं और बदलाव लाने वालों को एक साथ लाते हैं।

हर बच्चे के अधिकार हैं। सेहत, पढ़ाई, सुरक्षा, भागीदारी और बराबर मौकों का अधिकार हर बच्चे का है। ये अधिकार कोई एहसान नहीं हैं। ये वादे हैं, जिन्हें पूरा करना ज़रूरी है।

बच्चे सिर्फ़ भविष्य नहीं हैं। वे आज भी अपने आसपास की दुनिया को बनाने में हिस्सा ले रहे हैं, और हर आवाज़ मायने रखती है। 11 दिसंबर 2026 को यूनिसेफ अपने 80 साल पूरे कर रहा है। आज हम जो फ़ैसले लेंगे, वही तय करेंगे कि कल बच्चों को कौन से मौके मिलेंगे। बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य चुनिए। बच्चों के साथ मिलकर चुनिए।

बच्चों की आवाज़ सुनिए। उनकी कहानियाँ साझा कीजिए। उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाइए। उन्हें उन फ़ैसलों में हिस्सा लेने के मौके दीजिए, जो उनकी ज़िंदगी पर असर डालते हैं।

साथ मिलकर हम ऐसी दुनिया बना सकते हैं, जहाँ हर बच्चे की बात सुनी जाए, उसे सम्मान मिले, वह सुरक्षित रहे और अपने सपने पूरे करने के लिए आगे बढ़ सके। बच्चों की कहानियाँ देखिए और #WorldChildrensDay के साथ अपना समर्थन दिखाइए।