प्रसिद्धि सिंह
जलवायु कार्रवाई और लैंगिक समानता की वकालत कर रही सबसे कम उम्र की यूथ एडवोकेट प्रसिद्धि सिंह
- English
- हिंदी
यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट प्रोग्राम में दूसरे समूह की सबसे कम उम्र की यूथ एडवोकेट नियुक्त हुई 13 वर्षीय प्रसिद्धि सिंह एक पर्यावरणविद् हैं। वह जलवायु कार्रवाई और स्थिरता को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्यरत है।
प्रसिद्धि ने अपने नाम से ही ‘प्रसिद्धि फॉरेस्ट फाउंडेशन’ की स्थापना की और 120 से अधिक स्थानों पर 2 लाख से अधिक पेड़ लगवाए हैं। उन्होंने माइक्रो-फॉरेस्ट मॉडल, जलवायु शिक्षा कार्यक्रम और 200 से अधिक स्कूलों में ग्रीन ब्रिगेड्स की शुरुआत की है, और 20 देशों में 10 लाख युवाओं को जोड़ा है।
प्रसिद्धि ग्रीन तमिलनाडु मिशन की चाइल्ड एंबेसडर और बालिका शिक्षा की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। प्रसिद्धि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समानता को भी बढ़ावा देती हैं। उसने COP28, COP29, COP30, G20, Y20 और कई संयुक्त राष्ट्र मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए युवाओं की आवाज को वैश्विक स्तर पर उठाया है। उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार और डायना अवॉर्ड (यूके) से सम्मानित किया गया है। वे बॉन में आयोजित UN SB62 में सबसे कम उम्र की प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भी रहीं।
प्रसिद्धि ने कार्यशालाओं और अभियानों के माध्यम से 20 से अधिक देशों में 1 लाख से अधिक युवाओं को जोड़ा और 200 से अधिक स्कूलों में ग्रीन ब्रिगेड की शुरुआत की जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई है। उनके नेतृत्व को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार और डायना अवॉर्ड (यूके) सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
सुरक्षित और समावेशी एआई पर बच्चों और युवाओं का वक्तव्य तैयार करने के लिए यूनिसेफ और युवा पहल YuWaah के साथ प्रसिद्धि छह सदस्यीय कोर समिति का हिस्सा रहीं, जिसमें कार्तिक वर्मा भी शामिल थे। प्रसिद्धि ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सुरक्षित और समावेशी एआई पर युवाओं के विचार भी साझा किए।
सोशल मीडिया लिंक और प्रमुख गतिविधियों की झलकियां
| दिन और तारीख | विवरण | लिंक |
| 21 नवंबर 2026 | यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट्स (2025–2026) के दूसरे समूह की घोषणा | Insta: (3) Instagram |
| 13 फरवरी 2026 | इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले प्रसिद्धि का संदेश: "हम पहली पीढ़ी हैं जो एआई के साथ बड़ी हो रही है, और वैश्विक चुनौतियाँ हमारे सामने हैं। एआई अब सिर्फ होमवर्क का आसान तरीका नहीं रह गया है…, सही एआई शिक्षा और निवेश के साथ हम एआई का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए कर सकते हैं, हरित रोजगार बना सकते हैं और दुनिया को जिन समाधानों की जरूरत है, उन्हें विकसित कर सकते हैं। बच्चों को एआई से केवल सुरक्षित रखने के बजाय, हमें इसे उपयोग करने के लिए सशक्त बनाना होगा, ताकि हम एक समझदार, न्यायपूर्ण और अधिक टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकें।" | Insta: (3) Instagram |
| 16 फरवरी 2026 | इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रसिद्धि ने "सुरक्षित, समावेशी और सशक्त एआई भविष्य" पर बच्चों और युवाओं का वक्तव्य प्रस्तुत किया। | YouTube: https://youtu.be/jzSACEZEOAQ?t=337 Post: (3) Instagram Press: UNICEF Youth Voice Prasiddhi Singh calls for safe, inclusive AI for children Link to the Statement: Statement from Children and Young People for a Safe, Inclusive and Empowering AI Future | Generation Unlimited |