नाहिद आफरीन

मानसिक स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और बाल विवाह के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट

UNICEF
Nahid Afrin
UNICEF

(03 मई 2024 – जारी)

असम के गुवाहाटी की रहने वाली नाहिद अफरीन, 24 वर्ष (22 वर्ष की उम्र में यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट बनीं), वर्ष 2015 में इंडियन आइडल जूनियर सीज़न 2 की रनर-अप बनने के बाद चर्चा में आईं। तब से उन्होंने अपनी प्रतिभा और आवाज़ का उपयोग बच्चों और किशोरों के अधिकारों और उनके कल्याण के समर्थन में किया है।

नाहिद को पहले वर्ष 2018 में उत्तर-पूर्व के लिए चाइल्ड राइट्स चैंपियन नियुक्त किया गया था। इसके बाद 3 मई 2024 को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान उन्हें यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट के रूप में मान्यता दी गई। इसी कार्यक्रम में करीना कपूर खान को यूनिसेफ की राष्ट्रीय सेलिब्रिटी एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था।

एक डिजिटल इन्फ्लुएंसर के रूप में, जिनसे बड़ी संख्या में युवा जुड़े हुए हैं, नाहिद लगातार मानसिक स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और बाल विवाह समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज़ उठाती रही हैं। उन्होंने कई स्कूलों और समुदायों का दौरा किया है, जहाँ बच्चों और किशोरों के साथ सीधे संवाद कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

उनका प्रमुख जुड़ाव यूथ एडवोकेसी गाइड चैंपियन ट्रेनिंग में रहा, जो 2–6 सितंबर 2024 को यूनिसेफ ROSA, काठमांडू में आयोजित हुई। इसमें उन्होंने दक्षिण एशिया के युवा परिवर्तनकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्रीय युवा नेतृत्व और वकालत को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

उनकी अन्य प्रमुख गतिविधियों में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (28 मई) पर #RedDotChallenge का नेतृत्व करना, 8 जून को करीना कपूर खान के साथ एक पैरेंटिंग पॉडकास्ट में शामिल होना और 18 जुलाई को युवाओं के मुद्दों पर रेडियो इंटरव्यू देना शामिल है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) पर उन्होंने IIT बॉम्बे के छात्रों से बातचीत की और भावनात्मक स्वास्थ्य तथा साथियों के सहयोग के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विश्व बाल दिवस 2024 के दौरान उन्होंने मुंबई फील्ड ऑफिस (15 नवंबर) और असम फील्ड ऑफिस, गुवाहाटी (22 नवंबर) में ज़मीनी स्तर पर जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। यहाँ उन्होंने खेल और संगीत के माध्यम से जलवायु जागरूकता को बढ़ावा दिया।

वर्ष 2025 में नाहिद ने मुंबई में युवाओं के साथ मानसिक स्वास्थ्य एडवोकेसी पर कैस्केड ट्रेनिंग (22–23 मार्च) का नेतृत्व किया। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित रीजनल वर्ल्ड हेल्थ समिट (25–27 अप्रैल) में युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व किया और 2 जून को डॉ. ज़ोया मलिक के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की युवा परामर्श बैठक में भी भाग लिया।

एनसीडी और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर नाहिद का संदेश, अन्य युवाओं के संदेशों के साथ, सितंबर 2025 में यूनिसेफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में विश्व नेताओं के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उन्होंने यूनिसेफ के ‘Child in Me’ अभियान के तहत विश्व बाल दिवस पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को लेकर प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया।

नाहिद हर मंच पर लोगों को प्रेरित करती रहती हैं, चाहे वह मंच पर प्रदर्शन हो, कक्षाओं में संवाद हो या सामुदायिक कार्यक्रम। वे लगातार ऐसे समाज के लिए आवाज़ उठा रही हैं, जहाँ हर युवा की बात सुनी जाए और उसे महत्व दिया जाए।

सोशल मीडिया, मीडिया और प्रमुख कार्यक्रमों के लिंक

दिन और तारीखविवरणलिंक
17 नवंबर 2025 – विश्व बाल दिवसयूनिसेफ के ‘Child in Me’ अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर नाहिद का संदेश — #ForEveryChildइंस्टाग्राम

 

Embedded video follows
UNICEF Grandparents teach us respect, share stories, and create a safe haven, a feeling every child deserves. Our National Ambassador Kareena Kapoor Khan speaks about her experience with parenting and childhood.
Our Youth Advocate Nahid Afrin speaks about Periods.webp
UNICEF Yes, I am on my period. “Shame”? What’s that?? Let’s talk periods, no more shame ! Break the silence and end the stigma. I am taking the #reddotchallenge because I want to live in a #periodfriendlyworld . @unicefindia https://www.instagram.com/p/C7g02B7vyVx/
Nahid-on-her-Podcast-with-Kareena.
UNICEF