उन्नति सुराणा

समावेशन और मानसिक स्वास्थ्य की वकालत कर रही यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट उन्नति सुराणा

UNICEF
Unnathi Suranaa
UNICEF

डाउन सिंड्रोम के साथ जन्मी 19 वर्षीय उन्नति सुराणा समावेशन और समान अवसरों की मजबूत आवाज़ बन चुकी हैं। उन्नति ने अपने काम से, दृढ़ता और नेतृत्व से सकारात्मक सोच का उदाहरण पेश किया है। वे समावेशी शिक्षा में अपने कार्य के लिए IB MYP इनोवेटर ग्रांट (2022) जीतने वाली पहली दिव्यांग व्यक्ति बनी। यह सम्मान समावेशी शिक्षा और जागरूकता के लिए उनके नवाचारी प्रयासों के लिए दिया गया।

उन्नति ने भोपाल में आयोजित डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भाग लेकर यूनिसेफ की किशोर मानसिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय परामर्श बैठक में भाषण दिया,  जहाँ उन्होंने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और समावेशन सेजुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

उन्नति समावेशन और न्यूरोडायवर्सिटी के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली कई पहलों से जुड़ी हुई है। वे डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया (DSFI) की ब्रांड एंबेसडर हैं, जहाँ वे दिव्यांगों के प्रतिनिधित्व के लिए काम करती हैं। उन्होंने फिल्म "CRAZXY" में भी अभिनय किया, जिसका संदेश था कि डाउन सिंड्रोम वाले लोग भी सक्षम और प्रतिभाशाली हो सकते हैं।

उन्नति ने सार्वजनिक मंचों पर भी सक्रिय भागीदारी की है। उन्होंने TEDx टॉक के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा की और आत्मविश्वास तथा सामाजिक स्वीकार्यता के महत्व पर जोर दिया।

समावेशन के लिए अपने काम के साथ-साथ उन्नति पिछले सात वर्षों से प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यांगना और टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं उन्होंने दिव्यांगता और समावेशन और न्यूरोडायवर्सिटी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट भी चलाती हैं।

21 जनवरी 2026 को उन्नति ने गुजरात फील्ड ऑफिस द्वारा आयोजित सूरत सिविल अस्पताल के NICU और बाल वार्ड का अपना पहला यूनिसेफ फील्ड दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने ज़मीनी स्तर पर यूनिसेफ के काम को समझा और वेंटिलेटर, नेब्युलाइजेशन, कंगारू मदर केयर (KMC) सहित कई स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना।

21 मार्च 2026 को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर उन्नति ने समावेशन पर अपने विचार साझा किए और यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट के रूप में अपने अनुभवों के बारे में बात की।

इस अनुभव ने उन्हें यूनिसेफ के कार्यों को और बेहतर समझने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में सीखने के लिए प्रेरित किया।

सोशल मीडिया लिंक और प्रमुख गतिविधियों की झलकियां
दिन और तारीख
विवरण
लिंक
21 नवंबर 2026यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट्स (2025–2026) के दूसरे समूह की घोषणाInsta: (3) Instagram 
3 दिसंबर 2025 – अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस

 

उन्नति का संदेश: 

"जब हम ऐसा माहौल बनाते हैं जहाँ हर व्यक्ति को महत्व और सम्मान मिले, तब हम संवेदनशीलता और असीम संभावनाओं से भरी दुनिया का निर्माण करते हैं।"

Insta: (3) Instagram 
12 जनवरी 2026 – राष्ट्रीय युवा दिवस

यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट्स का संदेश:
"हम परवाह करते हैं। हम विश्वास करते हैं। हम कार्रवाई करते हैं।"

इस #NationalYouthDay पर हमारे यूथ एडवोकेट्स याद दिलाते हैं कि वास्तविक बदलाव तब शुरू होता है जब युवा आगे बढ़ते हैं, अपनी आवाज़ उठाते हैं और कदम उठाते हैं —#foreverychild, everywhere. 

Insta: Instagram 
21 जनवरी 2026उन्नति ने सूरत सिविल अस्पताल के इंटरवेंशन सेंटर का उन्नति का दौरा किया और समावेशन के क्षेत्र में विशेष रूप से सूरत और गुजरात में यूनिसेफ के कार्यों को समझा।Insta: (3) Instagram 
21 मार्च 2026 – विश्व डाउन सिंड्रोम दिवसविश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर उन्नति ने समावेशन पर अपने विचार साझा किए और यूनिसेफ इंडिया यूथ एडवोकेट के रूप में अपनी भूमिका तथा समावेशन के लिए किए जा रहे अपने कार्यों पर प्रकाश डाला।Insta: Instagram 
UNICEF India Youth Advocate Unnathi Surana had an amazing mission to Surat Medical College!
UNICEF UNICEF India Youth Advocate Unnathi Surana had an amazing mission to Surat Medical College!
Unnathi Suranaa
UNICEF

“मुझे बच्चों के साथ खेलना सबसे ज्यादा अच्छा लगा। मैंने सीखा कि अच्छी ज़िंदगी के लिए शुरुआती स्वास्थ्य देखभाल बहुत ज़रूरी है। मैंने यह भी महसूस किया कि ये प्रक्रियाएँ काफी जटिल होती हैं और हमारे डॉक्टर बहुत कुशल और साहसी हैं। अच्छी बात यह है कि डॉक्टर सिर्फ बीमारियों पर ही नहीं, बल्कि पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली पर भी ध्यान देते हैं।”