अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल

यूनिसेफ इंडिया के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर यहां पाएं

-
UNICEF

यूनिसेफ क्या है?

यूनिसेफ यानी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's Fund) जो दुनिया के सबसे कठिन स्थानों पर काम करता है ताकि सबसे वंचित बच्चों और किशोर-किशोरियों तक पहुँचा जा सके और हर जगह, हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

दुनिया के सबसे बड़े टीका प्रदाताओं में से एक, यूनिसेफ बाल स्वास्थ्य और पोषण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल निर्माण, माताओं और शिशुओं के लिए HIV रोकथाम और उपचार, तथा बच्चों और किशोर-किशोरियों को हिंसा और शोषण से बचाने में सहयोग करता है।

मानवीय आपदाओं से पहले, उनके दौरान और बाद में भी यूनिसेफ ज़मीन पर मौजूद रहता है, बच्चों और परिवारों को जीवन रक्षक मदद और उम्मीद लेकर।

हम बच्चों को जीवित रहने, आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता को पाने में कैसे मदद करते हैं, यह जानने के लिए और पढ़ें

यूनिसेफ कहाँ काम करता है?

यूनिसेफ 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में काम करता है। दुनिया के उन सबसे कठिन स्थानों पर जहाँ बच्चों और युवाओं को सबसे अधिक ज़रूरत है। और हम कभी हार नहीं मानते।

यूनिसेफ भारत में बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ यह पिछले 75 वर्षों से सक्रिय है। लगभग 450 कर्मचारियों के साथ 17 राज्यों में काम करते हुए यूनिसेफ भारत की 90% बाल आबादी को कवर करता है।

हर बच्चे के लिए, हर जगह यूनिसेफ के काम को जानें।

UNICEF का संक्षिप्त नाम किसका प्रतीक है?

11 दिसंबर 1946 को संयुक्त राष्ट्र ने युद्धोत्तर यूरोप और चीन में बच्चों की आपातकालीन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए यूनिसेफ की स्थापना की। हमारा पूरा नाम था United Nations International Children's Emergency Fund (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष)।

1950 में यूनिसेफ का दायरा बढ़ाया गया और इसे दुनिया भर के विकासशील देशों में बच्चों और महिलाओं की दीर्घकालिक ज़रूरतों को पूरा करने का काम सौंपा गया। 1953 में यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का एक स्थायी हिस्सा बन गया और इसका नाम छोटा करके 'United Nations Children's Fund' (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) कर दिया गया। हालाँकि, यूनिसेफ ने अपना मूल संक्षिप्त नाम बरकरार रखा।

मैं यूनिसेफ को दान कैसे कर सकता/सकती हूँ?

यूनिसेफ का समर्थन करने में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद। हमारा काम पूरी तरह स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर है। अभी दान करें या अन्य तरीकों से भी कदम उठाएं