यूनिसेफ इंडिया धन क्यों एकत्रित करता है?
यूनिसेफ इंडिया के दान द्वारा एकत्रित किए गए धन, आपका यूनिसेफ को दान करना क्यों जरुरी है? आपका दान हर बच्चे के भविष्य को कैसे बेहतर बना सकता है? इनके बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
- English
- हिंदी
क्या भारत में यूनिसेफ फंड जुटाता है?
हाँ, यूनिसेफ भारत में फंड एकत्रित करता है। यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र एजेंसी है, जो स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर करती है। यूनिसेफ व्यवसायों, संस्थानों और लोगों से स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर करता है।
भारत में एकत्रित की गई राशि का इस्तेमाल यूनिसेफ द्वारा भारत में चलाये जा रहे कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। यूनिसेफ अपने द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों को जारी रखने और राज्य तथा देश की सरकार के साथ मिलकर अपने कार्यक्रमों को सफल बना सके, इसके लिए दान की आवश्यकता है।
बढ़ती अर्थव्यवस्था और विदेशी योगदान में कमी की वजह से, यूनिसेफ इंडिया भारत के लोग से मदद मांगता है, ताकि हर एक बच्चे को आगे बढ़ने का उचित अवसर मिल सके।
मैं यूनिसेफ को दान कैसे कर सकता हूं?
आप यूनिसेफ को कई तरीकों से दान कर सकते हैं:
ऑनलाइन - आप हमारी वेबसाइट https://www.unicef.org/india/ पर जाकर और 'Donate Now' बटन पर क्लिक करके, सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन दान कर सकते हैं।
चेक - आप यूनिसेफ इंडिया को चेक के जरिए दान कर सकते हैं और इसे हमारे किसी भी राज्य कार्यालय को या नीचे दिए गए पते पर भेज सकते हैं:
ध्यान दें: डोनर केयर
यूनिसेफ का पता: यूनिसेफ इंडिया, 73 लोधी एस्टेट, नई दिल्ली, 11003
टेलीफोन - आप हमारी डोनर रिलेशंस टीम से सोमवार से शुक्रवार (सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच1800-3000-5898 पर संपर्क करके या [email protected] पर ईमेल करके NACH और भुगतान के अन्य तरीकों से भी दान कर सकते हैं।
हमारी डोनर रिलेशंस टीम आपसे जुड़ी कुछ जानकारी दर्ज करेगी और दान करने में आपकी सहायता करेगी।
आप ऊपर बताए गए तरीकों के ज़रिए सीधे डोनेशन साइन-अप कर सकते हैं या जब यूनिसेफ के फंडरेजर आपसे व्यक्तिगत रुप से मिलें या टेलिफोन के जरिए संपर्क करते हैं, तब भी आप दान कर सकते हैं।
क्या मैं यूनिसेफ इंडिया को जो पैसा दूंगा उसका इस्तेमाल सिर्फ भारत में बच्चों की मदद के लिए किया जाएगा?
हाँ। भारत में एकत्रित गया सारा पैसा भारत में यूनिसेफ के काम का समर्थन करने के लिए भारत में ही इस्तेमाल किया जाता है।
मुझे रसीद कब मिलेगी?
यूनिसेफ आपको चार सप्ताह के भीतर आपके दान से संबंधित रसीद भेजेगा। अगर आपको चार सप्ताह के भीतर रसीद नहीं मिलती है तो कृपया डोनर रिलेशंस ऑफिसर को सोमवार से शुक्रवार (सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 1800-3000-5898 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें। हम आपको 48 से 72 घंटों के बीच आपके सवाल का जवाब ज़रूर देंगे।
क्या मुझे टैक्स में छूट मिलेगी?
यूनिसेफ को किया गया दान अभी धारा 80जी के तहत कर छूट के दायरे में नहीं आता है। आयकर अधिनियम में यूनिसेफ को अपने दाताओं को कर छूट देने की अनुमति नहीं है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी होने के नाते अभी यह भारत में पंजीकृत (एक चैरिटी के रूप में) नहीं है। यह स्थिति यूनिसेफ के संचालन वाले देश में तटस्थ रहने की आवश्यकता के अनुरूप भी है।
मेरे द्वारा दान की जाने वाली राशि का कितना हिस्सा, कार्यक्रमों के संचालन में इस्तेमाल किया जाएगा?
आपके द्वारा दान की जाने वाली राशि का कुल 95.7 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंद बच्चों की मदद से संबंधित कार्यक्रमों के संचालन में इस्तेमाल किया जाएगा। यूनिसेफ द्वारा केवल 4.2 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल ही आपके दान को संसाधित करने में किए जाने वाले ओवरहेड और प्रशासनिक खर्चों के भुगतान हेतु किया जाता है।
आप भी इस बात से सहमत होंगे कि, यह एक आवश्यक व्यय है और इससे अधिक धन जुटाने के हमारे प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
यूनिसेफ को मुझसे दान की आवश्यकता क्यों है?
यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र एजेंसी है जिसकी स्थापना अपने स्वयं के संसाधन जुटाने के आधार पर की गई थी और इसलिए यह केवल स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर करती है।
इसलिए यूनिसेफ कॉरपोरेट्स, फाउंडेशनों और सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तिगत दाताओं से पूरी तरह स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर है। भारत में जुटाई गई पूरी राशि का इस्तेमाल केवल भारत के जरुरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए किया जाता है।
यूनिसेफ को अपने कार्यक्रमों को जारी रखने और राज्य तथा देश की सरकार के साथ मिलकर अपने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दान यानि वित्तीय सहयोग की आवश्यकता होती है।
भारत में, ज्यादातर धनराशि यूनिसेफ के वैश्विक फंडरेजिंग प्रयासों से मिलती है। हालांकि, बढ़ती मंहगाई और विदेशी योगदान में कमी की वजह से, भारत में स्थित यूनिसेफ कार्यालय को भारत में चल रहे कार्यक्रमों के संचालन के लिए भारत के लोगों से निरंतर मदद लेती पड़ती है।
क्या मैं पैसे के बजाय किसी अन्य तरीके यानी कपड़े, राशन आदि दान करके मदद कर सकता हूँ?
भारत में यूनिसेफ को दान करने के मौजूदा तरीके के तहत यूनिसेफ दानदाताओं से सामग्री दान नहीं ले सकता है। यूनिसेफ वैक्सीन, दवाएं, एजुकेशन किट, आरटीपीसीआर टेस्टिंग किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स, पीपीई किट आदि जैसी सामग्री की आपूर्ति करता है, जो जमीनी स्तर पर आवश्यक विनिर्देशों के अनुरुप हैं। इन सामग्री की खरीद यूनिसेफ को दान किए गए पैसे से की जाती है।
मैं केवल एक बार दान करना चाहता हूँ। क्या मैं ऐसा कर सकता हूँ?
हाँ, आप चाहें तो केवल एक बार दान कर सकते हैं, हालाँकि, यूनिसेफ भारत में बच्चों को बचाने और उनके विकास के लिए लंबे समय तक काम कर सके, इसलिए हम आपसे लंबी अवधि तक दान करने का अनुरोध करते हैं।
सामाजिक बदलाव और विकास में समय लगता है और अगर आप लंबे समय तक दान करते हैं, तो इससे बदलाव लाने में मदद मिलेगी। साथ ही कोविड-19 जैसी आपात स्थितियों में, जहां यूनिसेफ ने पीपीई किट, आरटीपीसीआर टेस्टिंग किट और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स की खरीद में सरकार का समर्थन किया है, आपका दान दीर्घकालिक जीवन रक्षक ऑक्सीजन उपलब्ध करने में मदद करेगा।
आप मासिक दान करने का अनुरोध क्यों कर रहे हैं?
यूनिसेफ भारत में बच्चों की मदद के लिए लंबे समय तक स्थायी समाधान करने के लिए आपसे मासिक दान करने का अनुरोध करता है। मासिक दान से हमें अपनी दीर्घकालिक वित्त पोषण जरुरतों की योजना बनाने और अपने कार्यक्रमों की बेहतर तरीके से योजना बनाने में मदद मिलती है।
साथ ही मासिक दान देकर आप भारत में हर बच्चे को जीवित रहने और फलने-फूलने का मौका देते हैं। आपका हर माह दान देकर किया गया छोटा सा प्रयास हर बच्चे को जीवित रहने और फलने-फूलने में मदद करेगा। और साथ ही यूनिसेफ के प्रति आपकी मदद की प्रतिबद्धता को भी जाहिर करेगा।
यूनिसेफ को धन कैसे मिलता है और यह डब्ल्यूएचओ तथा यूएनएचसीआर जैसी संयुक्त राष्ट्र की बाकी एजेंसियों से कैसे अलग है?
यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र एजेंसी है, जो पूरी तरह से स्वैच्छिक दान पर निर्भर करती है। आय के बिना, यूनिसेफ बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उनकी क्षमताओं को उभारने के अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकता।
मैं मॉल में या सड़क पर एक ऐसे व्यक्ति से मिला, जो यूनिसेफ के नाम पर चंदा मांग रहा था। क्या वे इसके लिए अधिकृत हैं?
या
मुझे किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जो यूनिसेफ के नाम से चंदा मांग रहा था। क्या वे इसके लिए अधिकृत हैं?
हमारा अधिकृत फंडरेजर भागीदारों के जरिए पूरे भारत में ऑनलाइन और टेलीमार्केटिंग तरीके से दान लेने का काम होता है। आपसे व्यक्तिगत रुप से मिलने वाले सभी फंडरेजर अधिकारियों के पास वैध आईडी नंबर वाला एक आईडी कार्ड होता है, जो प्रमाणित करता है कि वो यूनिसेफ के फंडरेजर हैं।
आप सोमवार से शुक्रवार (सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच हमारे टोल फ्री नंबर 1800-3000-5898 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल करके पता कर सकते हैं। हम आपको 48 से 72 घंटों के बीच जवाब जरुर देंगे।
हम भारत में प्रत्यक्ष रुप से या ऑनलाइन, टीवी विज्ञापन और टेलीमार्केटिंग सहित कई तरीकों से फंड जुटाते हैं। यह काम हमारे अधिकृत फंडरेजर द्वारा किया जा रहा है।
हमारी फेस टू फेस टीमें अभी भारत के लगभग 20 शहरों; अहमदाबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कोयंबटूर, दिल्ली, गोवा, गुंटूर, गुड़गांव, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, मैसूर, नागपुर, पुणे, सूरत, त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा और वाईजैग में फंड जुटा रही हैं।
मैं एक फंडरेजर से मिला और उन्हें हमारे कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी?
हमारे फंडरेजिंग एजेंटों को केवल हमारे कार्यक्रम से जुड़ी बुनियादी बातों का ही प्रशिक्षण दिया जाता है, क्योंकि उन्हें लोगों को हमारी मुहिम में शामिल होने और दान करने हेतु प्रेरित करना होता है।
उन्हें हमारे कार्यक्रमों की तकनीकी जानकारी नहीं होती है, क्योंकि यह उनका काम या उनकी स्किल नहीं है। हालाँकि, अगर आप भारत में यूनिसेफ द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आप हमारी आधिकारिक वेबसाइट यानी https://www.unicef.org/india/ पर देख सकते हैं या हमें [email protected] पर अपने सवाल लिख सकते हैं। हम आपको 48 से 72 घंटों के भीतर जवाब जरुर देंगे।
मैं अपना दान कैसे रद्द करु/ बढ़ाऊँ / कम करूं?
अपने दान को रद्द करने, बढ़ाने या कम करने से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए, आप सोमवार से शुक्रवार (सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच टोल फ्री नंबर 1800-3000-5898 पर हमारी हेल्प-डेस्क टीम से संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर हमें लिख सकते हैं। हम 48 से 72 घंटों के भीतर आपको जवाब जरुर देंगे।