यूनिसेफ इंडिया ने सार्वजनिक हिमायत अभियान शुरू किया है

नए सतत विकास लक्ष्यों के तहत, बच्चों के लिए समता प्राप्त करने की दिशा में विश्व स्तर पर हो रहे हिमायत के प्रयासों के संदर्भ में, #FairStart अभियान भारत में असमानता में निरंतर कमी लाने का प्रयास है।

25 मई 2016
Priyanka Chopra.
UNICEF India

नई दिल्ली, भारत, 25  मई 2016 – नए सतत विकास लक्ष्यों के तहत, बच्चों के लिए समानता प्राप्त करने की दिशा में विश्व स्तर पर हो रहे हिमायत के प्रयासों के संदर्भ में, #FairStart  अभियान भारत में असमानता में निरंतर कमी लाने का प्रयास है।

इस सोशल मीडिया अभियान का उद्घाटन एक फिल्म के साथ किया गया। यह अभियान भारत में बच्चों के एक बड़े वर्ग के अस्तित्वऔर विकास को प्रभावित करने वाली असमानताओं की ओर ध्यान आकर्षित करेगा। प्रभावशाली मिनी-फिल्मों की एक श्रृंखला विभिन्न परिस्थितियों से आने वाले लाखों बच्चों के जीवन में एक अवसर देगी, जो स्वस्थ और सुरक्षित रूप से बड़े होने की क्षमता रखते हैं, पर जिनके स्कूल जाने की और सीखने की संभावना कम है, और बाल विवाह होने की संभावना अधिक है।

कैरोलीन डेन डल्क, चीफ, एडवोकेसी एंड कम्युनिकेशन, यूनिसेफ इंडिया ने कहा, "अक्सर, मुद्दे बहुत जटिल होते हैं और समाज के सभी वर्गों से सम्बन्ध रखते हैं। परिवर्तन लाने के लिए सोच-परिवर्तन की आवश्यकता होती है। #FairStart अभियान का लक्ष्य आम जनता को विचार-विमर्श के लिए प्रेरित करना, और इस सोच को बढ़ावा देने का है कि हर बच्चे को जीवन में उचित अवसर दिलाने में उनका भी योगदान है।“

हर बच्चे को #FairStart (निष्पक्ष और अच्छी शुरुआत) का हकहै। वर्तमान में, भारत में 61 लाख बच्चे स्कूल से वंचित हैं और लगभग 1 करोड़ बच्चे व्यवसायों में कार्यरत हैं। इसके आलावा 5 वर्ष की आयु तक पहुंचने से पहले हर दिन करीब 3500 बच्चों की मृत्यु हो जाती है; 42 प्रतिशत आदिवासी बच्चे अविकसित और कमज़ोर हैं; और भारत की लगभग आधी आबादी, लगभग 56.40 करोड़ लोग अभी भी खुले में शौच करते हैं। भारत में लड़कियों को भी जीवन में समान अवसर मिलने चाहिए, फिर भी यहाँ हर साल औसतन 22.2 लाख लड़कियों की जल्दी शादी हो जाती है, और 15-19 वर्ष की आयु के बीच की 23% लड़कियां शारीरिक या यौन हिंसा का शिकार हो जाती हैं।

'फेयर स्टार्ट' फिल्में उन बच्चों की साथ बनाई गई हैं, जिन्होंने अपनी दैनिक वास्तविकता को फिल्म सेट पर उतार दिया। इन बच्चों का कहना है, "हमने इस फिल्म को बहुत प्यार से बनाया है और हमें उम्मीद है कि यह आपको पसंद आएगी। हमें जीवन में एक उचित शुरुआत पाने में मदद करें। हम भी #FairStart के हक़दार हैं।"

इस अभियान की मुख्य फिल्म में काम करने वालों का विवरण कुछ इस प्रकार है:

साहिल: कैमरा मैन – साहिल एक 14 साल का उत्साही लड़का है, जो खेल और संगीत में रुचि रखता है। वह एक उत्साही क्रिकेट प्रशंसक है और क्रिकेटर बनना चाहता है। उसके परिवार में उसकी माँ और एक बहन हैं जो उसे बहुत प्यार करते हैं। उसके पिता का निधन 3 साल पहले हो गया था। साहिल कपड़े धोने के काम में अपने चाचा की मदद करता है। वह एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढता है।

सूरज: कला निर्देशक – सूरज 10 साल का है। उसकी 3 बहनें और 2 भाई हैं। उसकी माँ बहुत मेहनत से मक्का बेचती हैं। वह काम में अपनी मां की मदद करता है। उसके पिता शराबी हैं और घर पर लड़ाई करते हैं। सूरज बड़ा होकर वैज्ञानिक बनना चाहता है।

शॉन: कैमरा मैन / डायरेक्टर – शॉन 15 साल का है। उसके 6 भाई-बहन हैं। चूँकि उसके पिता घर छोड़ चुके हैं और माँ अस्वस्थ रहती हैं, इसलिए उसने अपने घर के लिए काम करने और पैसे कमाने की ज़िम्मेदारी उठाई है। वह रोज गटर साफ करने जाता है। वह स्कूल नहीं जाता लेकिन पढ़ना चाहता है। वह फुटबॉल अच्छा खेलता है, और स्वभाव से बहुत मददगार और देखभाल करने वाला है।

बेलिंडा: पोशाक – बेलिंडा 13 साल की है। वह म्युनिसिपल स्कूल में पढ़ती है। वह शॉन की बहन है और स्कूल से आने के बाद घर पर काम करती है। वह बहुत शर्मीली लड़की है, लेकिन बड़ी होने पर ऑफिस अकाउंटेंट बनने की इच्छा रखती है।

मीडिया संपर्क

Stephanie Joy Raison
Communication Specialist
UNICEF
टेल: +91-9810183732
ईमेल: sraison@unicef.org

यूनिसेफ के बारे में

यूनिसेफ अपने हर काम में, हर बच्चे के अधिकारों और भलाई को बढ़ावा देता है। अपने सहभागियों के साथ, हम 190 देशों और प्रदेशों में इस संकल्प को कार्यरत करते हैं, और सबसे विशेष ध्यान उन बच्चों पर देते हैं जो सबसे ज़्यादा वंचित हैं और जोख़िम में हैं, ताकि हर जगह, हर एक बच्चे को लाभ हो।

भारत के सभी बालक और बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता, शिक्षा और बाल संरक्षण कार्यक्रम चलाने के लिए यूनिसेफ इंडिया उद्योगों तथा व्यक्तियों द्वारा दिए गए दान और सहायता पर निर्भर है। हर बच्चे को जीवित रहने एवं फलने-फूलने में मदद करने के लिए आज ही हमे प्रोत्साहन दें! www.unicef.in/donate

यूनिसेफ इंडिया और हमारे काम के बारे में अधिक जानने के लिए, www.unicef.in पर जाएँ। TwitterFacebookInstagramGoogle+ और LinkedIn पर हमें फॉलो करें।