शुरुआती महत्वपूर्ण पलI
किसी बच्चे के भविष्य निर्माण में पहले 1000 दिन निर्णायक होते हैं | हमारे पास इसे सही दिशा देने का एक अवसर मिला है |
- में उपलब्ध:
- English
- हिंदी
जीवन के शुरुआती वर्ष किसी बच्चे के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं - उसके मस्तिष्क विकास पर, उसके स्वास्थ्य पर, उसकी खुशियों पर, स्कूल में सीखने की उसकी योग्यता पर, उसकी भलाई पर और यहाँ तक कि वह वयस्क होने पर कितना पैसा कमा सकता है |
जीवन के इस रचनात्मक काल में, एक बच्चे का दिमाग प्रत्येक सेकंड दस लाख नए दिमाग से संपर्क बना सकता है - एक ऐसी गति जो आगे कभी नहीं होती |
शुरुआती पल महत्वपूर्ण होते हैं | इसीलिए सही भोजन, प्रोत्साहन और देखभाल – या खाना, खेलना, प्यार – बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिनों में बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं |
यूनिसेफ का शुरुआती पल महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य जीवन के शुरुआती वर्षों में स्वस्थ मस्तिष्क विकास, सरकार और व्यवसाइयों द्वारा प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रमों में अधिक निवेश, नीतियों एवं सेवाओं, अभिभावकों और देखभाल करने वालों को अपने बच्चों को जीवन में सर्वोत्तम शुरुआत देने के लिए मदद आदि के महत्त्व पर जागरूकता बढ़ाना है |

मस्तिष्क निर्माण, भविष्य निर्माण : एक छः सूत्रीय कार्रवाई हेतु आह्वान
साक्ष्य स्पष्ट हैं : प्रारम्भिक बाल विकास अवश्य ही वैश्विक और राष्ट्रीय प्राथमिकता होना चाहिए | सरकारों ने पहले ही सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के अंतर्गत प्रारंभिक बाल विकास के लक्ष्यों पर अपना संकल्प व्यक्त किया है | लेकिन उन्हें अपने इस संकल्प को अपनी कार्रवाइयों से मजबूती प्रदान करना होगा और प्रारंभिक बाल विकास को अपने आर्थिक और राजनैतिक एजेंडा में सबसे ऊपर रखना होगा |
- ऐसी सेवाओं में तत्काल निवेश जो छोटे बच्चों, विशेष रूप से सर्वाधिक वंचित बच्चों, को जीवन में सर्वोत्तम शुरुआत प्रदान करे |
- प्रभावी और आवश्यक प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रमों तक पहुँच का घरों, स्कूलों, समुदाय और स्वास्थ्य केन्द्रों तक विस्तार |
- परिवार अनुकूल प्रारंभिक बाल विकास नीतियों को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना – और निजी क्षेत्र के लिए अनिवार्यता |
- प्रारम्भिक बाल विकास कार्यक्रमों के आवश्यक निर्धारकों के आंकड़े एकत्र करना और उनकी प्रगति का आकलन |
- प्रारम्भिक बाल विकास कार्यक्रमों के लिए समर्पित नेतृत्व प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों के प्रयासों में अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित करना
- उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल विकास सेवाओं के लिए मांग बढ़ाना |
खाना . खेलना . प्यार – अपने बच्चे के मस्तिष्क का विकास करें
सभी जगह बच्चों को अपने जीवन की स्वस्थ शुरुआत और अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार विकास का मौका मिलने का हक है | जब हम प्रारम्भिक बाल विकास में निवेश करते हैं तो हम बेहतर शैक्षणिक परिणाम, भविष्य का अधिक कुशल कार्यबल और आर्थिक विकास में निवेश करते हैं | हमें पता है की आपका सहयोग इस महत्वपूर्ण विषय में तेजी ला सकता है और हम आशा करते हैं कि आप हमारा साथ देंगे |
आप ये तीन काम कर सकते हैं :
- अपने मोबाइल से अपना (और चाहें तो अपने बच्चे के साथ) एक वीडियो रिकॉर्ड एवं हैशटैग #EarlyMomentsMatter के साथ शेयर कर के इस अभियान के लिए आगे बढ़कर सहयोग
- अपने ऑफिस में बच्चों की देखभाल के सम्बन्ध में एक परिचर्चा कर के शुरुआती पल महत्वपूर्ण को अपने ऑफिस का हिस्सा बनायें और सुनिश्चित करें कि आपका कार्यालय कितना परिवार अनुकूल है |
- प्रत्येक बच्चे के लिए शुरुआती पल महत्वपूर्ण को सुनिश्चित करने के लिए यूनिसेफ की आर्थिक मदद करें |
क्या आपको पता है कि बच्चे के मस्तिष्क का 80 प्रतिशत विकास 3 वर्ष के पहले ही हो जाता है ? #EarlyMomentsMatter –बच्चे इस महत्वपूर्ण आयु के समय अपने माता पिता से पोषण, सुरक्षा और प्रोत्साहन चाहते हैं |
यूनिसेफ पेरेंटिंग
यूनिसेफ जानता है कि हर नए माता-पिता के मन में हजारों प्रश्न होते हैं | इसीलिए हमने UNICEF Parenting की शुरुआत की: माता-पिता और देखभाल करने वालों को मदद करने के लिए जो कि दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं |
यूनिसेफ पेरेंटिंग के माध्यम से दुनिया के कुछ प्रमुख बाल विशेषज्ञों द्वारा माता पिता को अपने बच्चों को स्वस्थ एवं खुश बच्चे के रूप में विकसित करना सिखाया जाता है | ज़रूरी जानकारियां दी जाती हैं | ऐसी जानकारियां जो उन्हें अपने बच्चे के पहले 1000 दिनों को सबसे अच्छा बनाने में मदद करेंगी |